एक्सप्लोरर

पानी भरने गई बच्ची के साथ दरिंदगी, रोते हुए मां को बताई पूरी आपबीती

बच्ची दर्द से कराहती हुई घर आई लेकिन डर के कारण उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। रातभर तड़पने पर मां को शक हुआ। पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। बच्ची की मां थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

बरेली, एबीपी गंगा। अलीगढ़ के टप्पल हत्याकांड को लेकर पूरे देश का गुस्सा अभी थमा भी नहीं था कि इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नवाबगंज कस्बा से एक और घटना सामने आ गई। यहां हैंडपंप पर पानी भरने गई आठ साल की मासूम को एक शख्स ने हैवानियत का शिकार बना डाला। टप्पल कांड की तरह युवक बच्ची को बहाने से साइकिल पर बैठाकर नहर किनारे खेत में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। फिर मासूम को दर्द से कराहते हुआ घर के पास छोड़कर भाग निकला। मां ने बच्ची को दर्द से कराहते देखा तो घटना का पता चला। इससे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर एसपी देहात मौके पर पहुंचे।

बच्ची से बोला झूठ

आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बच्ची के पिता घर से बाहर गए हुए थे। दोपहर में बच्ची घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप से पानी लेने गई थी। इसी दौरान साइकिल से युवक उसके पास आया। बोला- तुम्हारे पापा और चाचा खेत पर खाद लेकर गए हैं। तुम्हें बुला रहे हैं। यह कहकर युवक ने बच्ची को साइकिल पर बैठा लिया। बिथरी गांव के पास नहर की पुलिया पर ले गया। यहां उसने खेत में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर साइकिल से ही बच्ची को घर के पास छोड़कर भाग गया।

कराहती हुई घर पहुंची बच्ची

बच्ची दर्द से कराहती हुई घर आई लेकिन डर के कारण उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। रातभर तड़पने पर मां को शक हुआ। पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। बच्ची की मां थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ जगमोहन सिंह बुटोला, कोतवाल राजेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget