एक्सप्लोरर

नोएडाः झगड़े में पति-पत्नी ने बच्ची को फर्श पर पटका, हुई मौत, अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप

नोएडा में हुए पति-पत्नी के झगड़े में एक बच्ची की हत्या हो गई. पति का आरोप है कि पत्नी ने हत्या की है. वहीं, पत्नी के मुताबिक पति ने बच्ची को मार डाला.

नोएडा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने अपनी तीन साल की बच्ची को कथित रूप से उठाकर फर्श पर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, पति का दावा है कि हत्या पत्नी ने की है. इस बीच, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणविजय सिंह के बताया कि घटना सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव की है. सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला रेणु घायल थी और बच्ची की मौत हो चुकी थी. महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी अमित के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पिता ने की हत्या ? सिंह ने बताया कि अमित अपने ससुराल में सभी को सूचित किया था कि रेणु और उसकी बेटी की किन्हीं अन्य कारणों से मौत हो गई है. उन्होंने कहा, 'पहली नजर में लगता है कि अमित ने ही दोनों की हत्या का प्रयास किया था.' इस बीच, अमित रविवार की रात सेक्टर-49 थाना पहुंचा और शिकायत दी है उनकी बेटी की हत्या रेणु ने की है. अमित के अनुसार उसकी पत्नी रेणु की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पहले भी उसके बेटे व बेटी पर कई बार वह हिंसक हमला कर चुकी है.

मां ने किया कत्ल ? पुलिस को जांच में पता चला है, 'अमित शनिवार रात को गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा गया था. रेणु ने बच्ची की हत्या करने के बाद, अपने भाई को फोन उसके मरने की सूचना दी थी और उसे घर आने को कहा था.' अधिकारी ने बताया कि अमित की शिकायत के आधार पर रेणु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस अभी मामले की बारीकी से जांच कर रही है. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः

लखनऊः दलित किसान पर हमला करने वालों पर लगेगा रासुका, पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद का ऐलान चित्रकूटः घर से थोड़ी दूर कुएं से मिला लापता किशोरी का शव, मामले की होगी जांच
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget