एक्सप्लोरर

नाबालिग लड़की से ब्याह रचाने के लिए सिपाही बना दूल्हा, बिना दुल्हन के ही वापस लौटी बारात

मुरादाबाद में बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन की तत्परता के चलते नाबालिग लड़की की शादी नहीं सकी। नाबालिक लड़की की बारात बदायूं से आई थी, जिसमें दूल्हा पुलिस में सिपाही है।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक नाबालिक लड़की की शादी की शिकायत बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन को मिली। सूचना मिलने के बाद दोनों टीमें पुलिस के साथ शादी स्थल पर पहुंची और शादी रुकवा दी।

नाबालिक लड़की की बारात बदायूं से आई थी, जिसमें दूल्हा पुलिस में सिपाही है। बाल कल्याण समिति ने परिवार को हिदायत दी है और लिखित में यह आश्वासन भी लिया है कि जब तक लड़की बालिग नहीं हो जाएगी तब तक उसकी शादी नहीं की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है और सिपाही की बारात बिना दुल्हन के लिए ही वापस हो लौट गई।

मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में एक निजी बैंकट हाल में शादी समारोह चल रहा था जिसमें वीरेंद्र नाम का सिपाही दूल्हा बन कर बदायूं से बारात लेकर आया था। लेकिन किसी ने यह जानकारी बाल कल्याण समिति को दे दी कि जिस लड़की से सिपाही विरेंद्र की शादी हो रही है वह लड़की अभी नाबालिग है।

सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और लड़की के डॉक्यूमेंट चेक किए। परिवार के सदस्यों को हिदायत दी जिसके बाद परिवार वाले शादी ना करने को राजी हो गये। इसके साथ ही टीम ने यह भी आश्वासन दिया कि समय-समय पर इस मामले को चेक किया जाएगा की कहीं फिर चोरी छुपे तो शादी नहीं कर रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई कोर्रवाई नहीं की है। वहीं, पुलिसकर्मी द्वारा नाबालिग लड़की से शादी का मामला सिपाही पर भी सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर खाकी वर्दीधारी को इस कानून की जानकारी कैसे नहीं थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget