एक्सप्लोरर

मेट्रो अधिकारियों को मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की दो टूक- 'लोगो का हुआ नुकसान तो नहीं होने दूंगा मेट्रो का काम'

UP News: यूपी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्थानीय लोगों से उनकी परेशानियों को सुना. साथ ही टनल की खुदाई के कारण घरों की दिवारों पर बड़ी दरारों का निरीक्षण किया.

Agra News: आगरा में मेट्रो कार्य के चलते सैकड़ों घरों में दरार आ गई है जिससे आम जनमानस खतरे में जीवन-यापन कर रहा है. आगरा में मेट्रो टनल की खुदाई चल रही है जिसका असर क्षेत्र में सैकड़ों मकानों पर पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा पहुंचकर स्थानीय लोगो की परेशानियों का जायजा लिया. इस दौरान मंत्री योगेंद्र उपाध्याय यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन पर भड़क गए. 

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कड़े शब्दों में में मेट्रो को कहा कि आमजन मानस को कोई खतरा नहीं होने दिया जाएगा, चाहे मेट्रो का काम बंद क्यों न करना पड़े. जनमानस को खतरे में नहीं आने देंगे चाहे मेट्रो को रोकना पड़े. जब तक मेट्रो के अधिकारी यहां  के लोगों की अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं करेंगे, तब तक में मेट्रो का काम नहीं होने दूंगा.

अंडरग्राउंड खुदाई के कारण घरों पर पड़ी दरार
आगरा मेट्रो की अंडरग्राउंड खुदाई का कार्य चल रहा है जिसका असर मोती कटरा क्षेत्र के सैकड़ों घर पर पड़ रहा है. मकानों में बड़ी बड़ी दरार आई है, जिससे लोग भयभीत है. घरों की दीवार चटक गई है, कई मकान तो ऐसे है जो जैक पर लगे हुए है. स्थानीय लोगो ने मेट्रो अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि मेट्रो ने हमारी मदद नहीं की है. मेट्रो की बड़ी-बड़ी मशीन खुदाई करती हैं और लगता है कि मकान कहीं गिर न जाए. मेट्रो के खुदाई कार्य से लोगो के घरों में दरार आ रही है जिसका निरीक्षण करने आज मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे थे.

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मेट्रो को चेतावनी देते हुए कहा कि "सरकार मेट्रो की लापरवाही को देख रही है, लगता है यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तकनीकी सलाह ठीक से नहीं ली होगी. अगर सलाह ली होती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती." कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मोती कटरा क्षेत्र में मकानों के सर्वे के लिए तकनीकी टीम को बुलाया जाएगा और तकनीकी टीम की सलाह ली जाएगी.

मंत्री ने कहा कि, इस मामले क्या कर सकते है, इसके साथ ही हमारी भी तकनीकी टीम को सर्वे में लगाया जाएगा. जिसमें मेट्रो के प्रतिनिधि, हमारी टीम के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल होंगे. किसी भी कीमत पर आम जनमानस की जिंदगी को खतरे में नहीं पड़ने दिया जाएगा. मेट्रो के अधिकारी अगर यह कह रहे है कि मकान पुराने थे इसलिए दरार आई तो मेट्रो के अधिकारियों को यह पहले दिखाई नहीं दिया? जब तक मेट्रो लोगो की अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं करेगा, तब तक में मेट्रो का काम नहीं होने दूंगा.

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी वजूखाने के सर्वेक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा, इस वजह से टल गई हाईकोर्ट में सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget