एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा उम्मीदवार द्वारा 'ससुरजी' कहे जाने पर मंत्री संजय निषाद का पलटवार, जानिए क्या कहा

Gorakhpur News: योगी सरकार के मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि ये सब छीनने वाली सपा-बसपा है. 7 जून 2015 को सपा के वो सारे कृत्‍य मालूम है, जब गोली चली थी. वे लोग रेल के किनारे थे.

UP News: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने काजल के ससुर कहने के तंज का करारा जवाब दिया है. उन्‍होंने कहा कि कोई कुछ भी कह सकता है. कहने के पहले व्यक्ति के अपने कर्मों पर ध्‍यान देना चाहिए कि किसको-किसको क्‍या-क्‍या दौड़ा सकती हैं. अभी उन्‍होंने कांग्रेस को दौड़ाया है. अब आगे कहां-कहां दौड़ेंगी, जनता इसका भी ख्‍याल रखती है. वे लोग और निषाद पार्टी जनता के लिए है. उनके हितों के लिए है. निषाद पार्टी नीति बनवा रही है. उन्‍हें सुरक्षा और मान-सम्‍मान, सुरक्षा-समृद्धि चाहिए. इस बार 400 पार एनडीए सरकार होगी.

डा. संजय निषाद ने कहा कि ये सब छीनने वाली सपा-बसपा है. 7 जून 2015 को सपा के वो सारे कृत्‍य मालूम है, जब गोली चली थी. वे लोग रेल के किनारे थे. रेल ट्रैक केन्‍द्र का था. एक महीने से गुर्जर आंदोलन चल रहा था. पटरी उखाड़ दिया और वहां डंडे नहीं गिरे. निषाद अपने हिस्‍से की आवाज उठाए, तो गोली चला दिए. छह घंटा गोली चलती रही. ये निषादों की कितनी पिटाई हुई. महिलाओं की पिटाई की.

UP Politics: 'हर सीट पर BJP को होगा 2.5 लाख वोटों का नुकसान'- अखिलेश यादव का दावा, बताई वजह

आशीर्वाद का तंज
निषाद पार्टी प्रमुख ने कहा कि उनके घरों में घुसकर चूल्‍हा-चौका तोड़ दिया. बस में पाया तो मारा-पीटा. निषाद नाम मिल जाता था, तो उन्‍हें पकड़कर बंद कर देते थे. कितने बड़े अपराधी थे वे लोग. वोट तो वही लोग देकर साइकिल को दौड़ाए थे. काजल के ससुरजी के आशीर्वाद मिलने के तंज का जवाब देते हुए डा. संजय निषाद ने कहा कि कोई कुछ भी कह सकता है. वे लोग एनडीए के सहयोगी दल है.

उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ना, मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाना, देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर लाना, भारत को समृद्धशाली बनाना, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का भला करवाना. ये उनकी एनडीए की सरकार का उद्देश्य है. तिवारी हाता पर छापे को लेकर उन्‍होंने कहा कि ईडी स्वतंत्र एजेंसी है और अपना काम करती रहती है. उसमें सरकार से कोई मतलब नहीं है. डा. संजय निषाद ने कहा कि इस बार 400 पार एनडीए सरकार होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget