एक्सप्लोरर

सालार मसूद गाजी को मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया अत्याचारी, कहा- 'कोई आयोजन नहीं होने देंगे'

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सैयद सालार मसूद गाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिसने देश में हत्याएं और अत्याचार किया था, उसको हम अपना रोल मॉडल कैसे मान सकते हैं.

Sambhal Neja Mela: श्रावस्ती में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का सैयद सालार मसूद गाजी को लेकर बड़ा बयान आया है. उन्होंने सैय्यद सालार मसूद गाजी को आक्रांता और क्रूर बताते हुए कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति को हम अपना रोल मॉडल नहीं मानते हैं और ना ही उनकी याद में किसी तरह का कोई आयोजन होना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में भव्य महाकुंभ से आये गंगाजल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सैयद सालार मसूद गाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिसने देश में हत्याएं और अत्याचार किया था, उसको हम अपना रोल मॉडल कैसे मान सकते हैं. देश और प्रदेश में उनकी याद में किसी प्रकार का कोई आयोजन नहीं होना चाहिए क्योंकि वह आक्रांता है जिसने देश में अत्याचार और क्रूरता दिखाई थी. जिसको लेकर हम किसी प्रकार का देश-प्रदेश में कोई आयोजन नहीं होने देंगे.

इस वजह से शुरू हुई बयानबाजी
दरअसल, संभल जिले में प्रशासन और पुलिस ने महमूद गजनवी के भांजे और सैन्य कमांडर सैयद सालार मसूद गाजी की याद में वार्षिक ‘नेजा मेले’ के आयोजन को अनुमति देने से इनकार कर दिया था. संभल पुलिस ने ‘नेजा मेला’ समिति से स्पष्ट किया कि ‘देश को लूटने वाले’ व्यक्ति की याद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी.

हरिद्वार में खूनी संघर्ष में युवक की मौत, मुख्य आरोपी, भाई-पिता सहित 6 लोग गिरफ्तार

‘नेजा मेला’ कमेटी के सदस्य सोमवार को कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र से मिले, जहां अधिकारी ने साफ शब्दों में सालार मसूद गाजी के नाम पर मेले के आयोजन को अनुमति देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कमेटी के लोगों से स्पष्ट किया कि इतिहास गवाह है वह (मसूद गाजी) महमूद गजनवी का सेनापति था, जिसने सोमनाथ को लूटा और कत्लेआम किया.

बता दें कि मंगलवार को पुलिस और प्रशासन मेले के आयोजन की तैयारियों को भी बंद करा दिया है. उस जगह पर किसी को नहीं जाने की चेतावनी भी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget