एक्सप्लोरर

Milkipur Exit Poll 2025: मिल्कीपुर में अजीत प्रसाद या चंद्रभानु पासवान? एग्जिट पोल के आंकड़े इस पार्टी की बता रहे जीत

Milkipur Exit Poll 2025: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ. चुनाव आयोग के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार सीट पर 65 फीसदी के करीब मतदान हुआ था.

Milkipur Exit Poll 2025: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार, 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. निर्वाचन आयोग के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए वोट किया. इस सीट पर सपा ने फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया था, तो वहीं बीजेपी ने चंद्रभानु पासवान को मौका दिया था. वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संतोष कुमार चौधरी को उम्मीदवार बनाया था.

मतदान के बाद अब इस सीट का एग्जिट पोल सामने आया है. य़ूपी तक द्वारा किए गए पत्रकारों के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर जीत सकती है. 

किसकी क्या राय?
वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार पत्रकार बलराम तिवारी ने बताया कि चूंकि मिल्कीपुर ब्राह्मण बहुल क्षेत्र है और इस बार एकजुटता दिखी है. वहीं जो वर्ग साल 2022 के चुनाव में सपा के साथ गए थे, वह इस बार बंट गए हैं

पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी के अनुसार इस सीट पर बीजेपी जीत सकती है. उन्होंने मतदान प्रतिशत का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ी है.  रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार विपिन यादव ने कहा कि उन्हें यहां सभी जातियों का झुकाव बीजेपी की ओर है. ऐसे में बीजेपी यह सीट निकाल सकती है.

क्या बोली सपा?
उधर मतदान के बाद सपा ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है. सपा के सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा गया-
समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान खत्म होने बाद ईवीएम सील होने तक और उसके बाद जबतक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच जाता है, तब तक आप उसकी निगरानी करें. मतदान खत्म होने के बाद जिस गाड़ी पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम जाता है, आपलोग उस गाड़ी के पीछे पीछे जाकर स्ट्रॉन्ग रूम तक छोड़ कर आए. साथ ही पार्टी के पोलिंग एजेंट पीठासीन अधिकारी से फॉर्म 17 ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त करे और उसे निर्वाचन अभिकर्ता को उपलब्ध कराएं.

महाकुंभ के शिविर में लगी आग है साजिश! शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दी पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget