एक्सप्लोरर

Milkipur Bypoll Highlights: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म, इस सीट पर 65.35 प्रतिशत मतदान

Milkipur By-Election 2025 Voting Highlights: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है. वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी के ओर से सोशल मीडिया के जरिए तमाम आरोप लगाए जाने लगे हैं

Key Events
Milkipur Bypoll Election 2025 Voting Live Updates Chandrabhanu Paswan Ajeet Prasad Suraj Chaudhary BJP Samajwadi party Milkipur Bypoll Highlights: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म, इस सीट पर 65.35 प्रतिशत मतदान
मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 लाइव
Source : एबीपी न्यूज

Background

Milkipur Bypoll 2025 Voting Highlights: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार बीते सोमवार को थम गया था. मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए आज यानी बुधवार को वोटिंग हुई और इस सीट पर  65.35 प्रतिशत मतदान हुआ. इस चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे. मिल्कीपुर सीट समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद के 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी.

उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी थी, वहीं मुख्‍य विपक्षी दल सपा के शीर्ष नेताओं ने भी मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मिल्कीपुर उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे. कांग्रेस ने जहां सपा उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा की, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव से दूर रहने का फैसला किया.

उपचुनाव में भाजपा ने चंद्रभानु प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मौका दिया है. उपचुनाव में भाजपा ने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए राष्ट्रवाद का नारा दिया है. नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी मिल्कीपुर में अपना उम्मीदवार उतारा है.

जानकारों के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) में सपा नेता अवधेश प्रसाद की जीत से भाजपा को जो झटका लगा है, उससे उबरने के लिए पार्टी मिल्कीपुर उपचुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करने की कोशिशों में जुटी है. बीते सोमवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने नौ सीटों पर पिछले वर्ष उपचुनाव कराया, लेकिन हार के डर से मिल्कीपुर सीट का चुनाव टाल दिया.

उन्होंने कहा, “भाजपा जानती थी कि मिल्कीपुर के लोग समाजवादियों का साथ कभी नहीं छोड़ सकते, इसलिए उन्होंने सुनिश्चित किया कि चुनाव टल जाए. लेकिन जो लोग चुनाव से भागेंगे, जनता उन्हें मिल्कीपुर से बाहर निकालने का काम करेगी.” हालांकि अयोध्या में बीते कुछ दिनों से दलित युवती की हत्या के मामले पर जमकर सियासत हो रही है.

18:39 PM (IST)  •  05 Feb 2025

मिल्कीपुर में वोटिंग खत्म होते ही समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं से खास अपील

समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान खत्म होने बाद ईवीएम सील होने तक और उसके बाद जबतक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच जाता है, तब तक आप उसकी निगरानी करें. मतदान खत्म होने के बाद जिस गाड़ी पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम जाता है, आप लोग उस गाड़ी के पीछे-पीछे जाकर स्ट्रॉन्ग रूम तक छोड़ कर आए. इसके साथ ही पार्टी के पोलिंग एजेंट पीठासीन अधिकारी से फॉर्म 17 ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त करें और उसे निर्वाचन अभिकर्ता को उपलब्ध कराएं.

18:36 PM (IST)  •  05 Feb 2025

मिल्कीपुर उपचुनाव की वोटिंग खत्म, कुल 65.35 प्रतिशत मतदान

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी 414 मतदान केंद्रों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है. मिल्कीपुर में कुल 65.35 प्रतिशत मतदान है. साल 2022 में यूपी विधानसभा के चुनाव के दौरान इस सीट पर 60.23 मतदान हुआ था.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget