एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर उपचुनाव: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- 'विकास रूपी दूध सरकार के पास, विरोधी लोग तो ठूठ गाय'

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मिल्कीपुर में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी. जब आप 8 तारीख को रिजल्ट आएगा तो आप लोगों देखिएगा, एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी जीतेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को चित्रकूट के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया है. कैबिनेट मंत्री ने डाक बंगले में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है. इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है. कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि पंचायती राज विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की है.

उन्होंने कहा कि जीरो प्रॉपर्टी स्कीम के तहत जो 15 लाख परिवारों को चयनित किया गया है. उसकी जिले में क्या स्थिति है, उसकी समीक्षा करने आए हैं. जीरो प्रॉपर्टी योजना गरीबों के हित के लिए है. इसकी कोई जाति नहीं है. लेकिन इस बात को कोई नहीं कह रहा. कोई भी नेता रोहिणी आयोग पर नहीं बोल रहा है, जिसको भूख लगी वही तो बोलेगा. कोई सामाजिक न्याय समिति लागू करने पर नहीं बोल रहा है. 

उपचुनाव पर क्या किया दावा
वहीं उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि वहां पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी. जब आप 8 तारीख को रिजल्ट आएगा तो आप लोगों की टीवी पर देखिएगा कि सबसे ज्यादा वोटों से एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी जीतेगा. जनता को विकास रूपी दूध चाहिए इसलिए विकास रूपी दूध सरकार के पास मिल सकता है. सरकार तो दुधारू गाय लेकर घूमता है, विरोधी लोग तो ठूठ गाय लेकर घूमता है. ये लोग जीतते है तो ईवीएम सही रहती है और हार जाते हैं. ईवीएम खराब और सरकार को दोष देते हैं. सरकार तो निष्पक्ष चुनाव चाहती है. 

वही उन्होंने कुंभ को लेकर कहा है कि यह कोई नया कुंभ नहीं लगा है. इस कुंभ का प्रचार प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ है. देश विदेश से लोग आ रहे हैं, इसका प्रचार प्रसार ज्यादा है. किसी की भी सरकार होगी तो हर 12 साल पर कुंभ लगाना पड़ेगा. जनता को स्नान कराना पड़ेगा. यह कोई नया काम सरकार कर नहीं रही है. सपा की सरकार थी तो कितनी जान चली गई हम लोगों के प्रयास है कि लोग सुरक्षित कुम्भ में आएं और सुरक्षित अपने घर चले जाएं. हम लोग व्यवस्था बढ़िया कर रहे हैं. दूसरी पार्टी को अगर व्यवस्था ना ठीक लग रही हो तो अभी अखिलेश जी आए तो सुरक्षित लौट आए है न.  
(चित्रकुट से सोहन लाल की रिपोर्ट)

गाजियाबाद से बीजेपी विधायक ने लिखा प्रमुख सचिव गृह को लेटर, इस फैसले पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget