एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, वोटिंग से पहले सपा प्रत्याशी ने किया बड़ा दावा

Milkipur Bypoll 2025: मिल्कीपुर सीट से सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने अपनी जीत का दावा किया और कहा कि भाजपा लोगों को धर्म में बांटने की कोशिश करती है जबकि अखिलेश यादव सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. 

Milkipur Bypoll Election 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद यहां की सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद ने मिल्कीपुर में अपनी जीत का दावा किया उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म में बांटने की कोशिश करती है जबकि अखिलेश जी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. 

अजीत प्रसाद ने कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आशीर्वाद से उन्हें टिकट मिला है और वो बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा हमारे लिए नई-नहीं है. 2008 से ही लोगों के बीच में आ जा रहा हूं. लोगों के सुख-दुख में शामिल होता हूं और इस बार भी हमें जीत मिलेगी. बाकी जगहों पर जो चुनाव हुआ है वहां पर गुंडई चली है पर यहां ऐसा नहीं हो पाएगा. यहां की जनता अवधेश प्रताप जी को और अखिलेश जी को देख रही है.

श्रीकृष्ण-कौरवों के युद्ध वाले बयान पर ये कहा 
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मिल्कीपुर के चुनाव को श्रीकृष्ण और कौरवों की लड़ाई बताते हुए अखिलेश यादव में श्री कृष्ण का डीएनए होने की बात कही है. उनके इस बयान पर अजीत प्रसाद ने कहा कि "भगवान सबके हैं. हमारे भी हैं आपके भी हैं इसको हिंदू मुसलमान से मत जोड़िए. अखिलेश यादव ने हमेशा जोड़ने की राजनीति की है और जो सरकार मौके पर पर चल रही है वह सरकार तोड़ने की राजनीति करती है."

सपा प्रत्याशी ने कहा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोकसभा का चुनाव हुआ तब भी हम जीते थे. ढेर सारे लोगों को यहां दिक्कतें हैं. मुआवजा नहीं मिल रहा है, ना नौकरी मिल रही ना रोजगार मिल रहा है. मंदिर बनने के बाद चुनाव अवधेश जी जीते हैं तो इसका मतलब है कि यहां की जनता धर्म की राजनीति नहीं चाहती है सिर्फ विकास की राजनीति चाहती है.

अयोध्या में जीत का किया दावा
अयोध्या की जनता यहां की सरकार के छलावे को जानती है और सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है. जब सत्ता में सपा थी तो अखिलेश यादव ने विकास किया था लेकिन उनके बाद काम नहीं हुआ अब सिर्फ दलाली चल रही है. ठाणे और तहसील में धन उगाही की बात होती है, किसी काम की बात नहीं होती है. 

महाकुंभ से यूपी सरकार होगी मालामाल! CM योगी ने बता दिया सरकारी खजाने में कितनी होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget