एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 के लिए कल हो सकता है तारीखों का ऐलान, सपा ने महीनों पहले तय कर दिया था प्रत्याशी

Milkipur Bypoll 2025 Date: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को तारीखों का ऐलान हो सकता है. समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है.

Milkipur Bypoll Date: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में परचम लहराने के बाद अब अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग मंगलवार को मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. जिसके बाद इस सीट पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. 

अयोध्या वाली फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद ये चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. सभी की नजरें इस सीट के उपचुनाव पर टिकी है. समाजवादी पार्टी की ओर से पहले ही इस सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया था. सपा ने यहां से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि बीजेपी की ओर से अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है. 

बीजेपी ने 6 मंत्रियों को दी चुनाव की जिम्मेदारी
मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बीजेपी ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मिल्कीपुर में चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. सीएम योगी ने इस सीट को जिताने के लिए 6 मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी है. इनमें प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर , आयुष एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर सिंह दयालु, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और सतीश शर्मा के नाम शामिल हैं. दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मिल्कीपुर में अपनी ताक़त झोंकते हुए दिखाई देंगे. 

अयोध्या में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए ये सीट नाक का सवाल बनी हुई है. इससे पहले मिल्कीपुर सीट पर कोर्ट में मामला होने की वजह से चुनाव टल गया था. ये याचिका बीजेपी के पूर्व विधायक गुरु गोरखनाथ ने डाली थी. बाद में उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली, जिसके बाद आगे चुनाव का रास्ता साफ हो गया. 

यूपी के इस जिले में सड़कों से कम हो जाएगा 1.50 लाख गाड़ियों का ट्रैफिक? 25 KM मेट्रो का ट्रायल पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget