एक्सप्लोरर

रायबरेली: पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों ने अधेड़ पर किया धारदार हथियारों से हमला, मौत

रायबरेली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. यहां सरेआम एक अधेड़ शख्स पर कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला किया. इस हमले में शख्स की मौत हो गयी. यह घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर घटी थी.

रायबरेली. रायबरेली में लगातार हो रहे अपराधों से हलकान खाकी दिन ब दिन लाचार दिखना शुरू हो गयी है. ताबड़तोड़ अपराधों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला घुरवारा चौकी से कुछ ही दूर भगवानपुर के पास सामने आया. यहां एक अधेड़ की दबंगों द्वारा कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी. फिलहाल सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द ही खुलासे करने का आश्वासन दिया.

धारदार हथियार से जानलेवा हमला

जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी राम प्रकाश अपने पुत्र के साथ घुरवारा बाजार में खरीदारी करने गए थे. जब वो अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी झिंगामऊ के पास नहर की पटरी पर आधा दर्जन लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया. जिसके बाद उसका पुत्र लवकुश मौके से भागकर गांव पहुंचा और इनकी सूचना ग्रामीणों को दी. लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, हमलावर रामप्रकाश को लहूलुहान कर उनकी बाइक को नहर में फेंककर मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी डलमऊ भिजवाया लेकिन वहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुरानी रंजिश का मामला

मृतक प्रकाश की गांव के हंसराज आदि के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी. जिसके चलते पहले से दबंगों ने घात लगाकर प्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया और ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि घटना चौकी से कुछ दूर की है. उधर दबंग कहर बरपा रहे थे और सरेआम मौत का तांडव कर रहे थे लेकिन इधर डलमऊ पुलिस व घुरवारा चौकी के पुलिसकर्मी कुम्भकर्णी नींद सो रहे थे. घटना होने के बाद जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई की बात कहने लगी.

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

नामजद होने के बावजूद भी डलमऊ पुलिस के हाथ हत्यारों तक अभी नहीं पहुंच सके हैं. सरेआम हत्या करने व सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस के नाकारेपन की चर्चा भी खूब हो रही है. जिस तरह चौकी के पास यह घटना हुई और नामजद अपराधियों के नाम उजागर होने के बाद भी पुलिस के हाथ उनके गिरेबान तक नहीं पहुंच सके, उससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं.

अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है, फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: सोशल डिस्टेंसिंग न मानने वालों पर चला पुलिस प्रशासन का डंडा, मास्क न लगाने पर दुकानदारों के चालान कटे

यूपी: गैंगरेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बड़ी राहत, हाई कोर्ट से मिली जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget