एक्सप्लोरर

Hathras News: न कोई मेन्यू और न ही क्वालिटी! स्कूलों के मिड डे मील में परोसा जा रहा खराब खाना, अब हो रही जांच

Hathras Schools: बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार (Rahul Pawar) का कहना है कि वे इसकी जांच कराएंगे और शिकायत सही मिलने पर आगे की कार्रवाई करते हुए एनजीओ का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा.

Hathras News: यूपी के हाथरस (Hathras) जिले में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील में मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिए जाने और खराब खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है. विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे और उनके टीचरों ने खुलकर इसकी शिकायत की है. मामले के संज्ञान में आने पर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी इसकी जांच कराने और शिकायत सही मिलने पर संबंधित एनजीओ का अनुबंध निरस्त करने की बात कह रहे हैं. 

सरकारी प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन परोसने की मिड डे मील योजना के लिए यूपी के हाथरस जिले में एक एनजीओ को ठेका मिला हुआ है. शासन की ओर से बच्चों को प्रतिदिन परोसे जाने वाले दोपहर के भोजन का मेन्यू भी शासन की ओर से निर्धारित है, लेकिन मिड डे मील परोसने में सम्बंधित एनजीओ द्वारा मनमानी की जा रही है. बच्चों को मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं परोसा जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?
हाथरस के मुरसान क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चे और उनके टीचर मिड डे मील में ख़राब खाना परोसे जाने और मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिए जाने की शिकायतें खुलकर कर रहे हैं. बच्चों की माने तो विद्यालय में खराब खाना मिलने की वजह से वह घर से खाना लेकर आते हैं. वहीं टीचरों का कहना है कि एनजीओ उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं देता है. खाने में ज्यादातर चावल ही परोसे जाते है.

मामले के संज्ञान में लाए जाने पर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि वे इसकी जांच कराएंगे और शिकायत सही मिलने पर सम्बंधित एनजीओ का अनुबंध निरस्त होगा. बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि मुझे इस प्रकरण का अभी पता चला है, मैंने बीओ साहब को और डीसी एमडीएमए को भी लेटर बनवा दिया है. साथ ही संबंधित एनजीओ से इसके बारे में रिपोर्ट मांगी है. बीओ साहब औऱ डीसी एमडीएमए के रिपोर्ट की सत्यता के आधार पर इसमें आगे की कार्रवाई करते हुए अनुबंध निरस्त किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Prayagraj: माघ मेले में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र के लिए भरी हुंकार, बताया अपना अगला मिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
'बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात...'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के CM
'बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात...'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के CM
Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget