एक्सप्लोरर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर फिर दौड़ी मेट्रो, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

संक्रमण के मामले कम होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन फिर से शुरू हो गई. इस रूट पर सेवा बहाल होने से नौकरी पेशा वालों को बड़ी राहत मिली है.

ग्रेटर नोएडा: नोएडा से ग्रेटर नोएडा के लिए एक्वा लाइन पर मेट्रो आज से आम लोगों के लिए शुरू कर दी गई. लोग नियमों का पालन करते हुए सफर कर रहे हैं. एबीपी गंगा संवाददाता बलराम पाण्डेय ने सेक्टर 76 से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन तक का सफर कर मुसाफिरों से बात कर मेट्रो सेवा शुरू होने पर उनकी राय जानी.  

यात्रियों की मिली बड़ी राहत 

कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आज से एक्वा लाइन पर मेट्रो चालू हो गई है. लोग मेट्रो का सफर करते हुए नजर आए. एबीपी गंगा के टीम ने भी मेट्रो में सफर किया और सवारियों से बात कर उनसे यह जानने की कोशिश की कि, आखिरकार जब मेट्रो बंद थी तो उन्हें यातायात में कितनी दिक्कत होती थी और अब मेट्रो शुरू हो गई तो उन्हें कितनी राहत मिल रही है. 

लोगों का कहना था कि, जब मेट्रो नहीं चल रही थी तो उन्हें काफी ज्यादा दिक्कतें होती थीं. उन्हें ऑटो टैक्सी में सफर करने में संक्रमण का खतरा लगता था. साथ ही उमस भरी गर्मी से उन्हें काफी परेशानी भी होती थी. लेकिन अब मेट्रो शुरू हो गई है जिससे उन्हें संक्रमण का खतरा भी कम है और उमस भरी गर्मी से भी उन्हें राहत मिल रही है.

नौकरी पेशा वाले खुश

मेट्रो शुरू होने से सबसे ज्यादा खुश नौकरी पेशा  वाले लोग हैं. उनका कहना है कि, अधिकांश वह समय से ऑफिस नहीं पहुंच पाते थे जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी होती थी. लेकिन अब मेट्रो शुरू हो गई है तो उन्हें अब कोई दिक्कत नहीं होगी, समय से वह ऑफिस से पहुंचेंगे और मेट्रो का सफर उनके लिए सुरक्षित भी है, क्योंकि यहां पर लोग मास्क लगाए हुए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मेट्रो में सफर कर रहे हैं. साथ ही जो मेट्रो प्रशासन है वो ट्रेनों को सैनिटाइज करा रहा है. वहीं, स्टेशनों पर हैंड सैनिटाइजर की भी सुविधा उपलब्ध है अगर कोई लगाकर नहीं आता है तो उस पर जुर्माने के साथ-साथ मेट्रो में सफर भी नहीं करने दिया जा रहा है.

नोएडा, ग्रेटर नोएडा के लोग मेट्रो के चालू होने से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग मेट्रो में सफर कर रहे हैं ताकि, इस महामारी से बसते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचा जा सके.

ये भी पढ़ें.

आगरा: सील हुआ पारस अस्पताल, 5 मिनट के मॉक ड्रिल में 22 मरीजों की मौत का दावा, केस दर्ज

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget