एक्सप्लोरर

मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय की पॉलिटेक्निक की छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: वहीं बेटी के सुसाइड करने से पिता देव नारायण इस कदर आहत हैं कि उनके आंसू नहीं थम रहे. रो-रोकर बस एक ही बात कह रहें हैं कि बेटी मन की बात तो कर लेती, इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया.

Meerut News: मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय की पॉलिटेक्निक की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. इससे कैंपस में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई. छात्रा के परिजन भी बिहार से मेरठ पहुंच गए. पिछले काफी समय से छात्रा गुमसुम चल रही थी और किसी बात को लेकर बेहद तनाव में थी. सुसाइड क्यों किया इसकी जांच की जा रही है.

यह मामला मेरठ के जानी थाना इलाके के सुभारती विश्वविधालय का है. यहां बिहार के सीतामणी के रहने वाले देव नारायण की बेटी पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के लिए आई थी. छात्रा कांति मेरठ के सुभारती विश्वविधालय में कम्प्यूटर साइंस से पॉलिटेक्निक थर्ड ईयर की छात्रा थी. हॉस्टल की साथियों ने कांति का खूब दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से न तो कोई आवाज आई और न ही किसी ने कोई हलचल की. आखिरकार वार्डन को बुलाया गया और फिर पुलिस को, पता चला कि कांति ने सुसाइड कर लिया. इसके पीछे की वजह क्या है ये जांच का विषय है.

दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव

पॉलिटेक्निक थर्ड ईयर की छात्रा कांति के सुसाइड की गूंज पूरे कैंपस में फैल गई. हॉस्टल में भीड़ लग गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो हॉस्टल का रूम अंदर से लॉक था. इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि कांति का शव पंखे से झूल रहा था. उसने अपनी चुनरी से फांसी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर जान दे दी. फॉरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. इसके बाद छात्रा कांति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पिता बोले- सारे सपने बिखर गए

बेटी के सुसाइड करने से पिता देव नारायण इस कदर आहत हैं कि उनके आंसू नहीं थम रहे. रो-रोकर बस एक ही बात कह रहें हैं कि बेटी मन की बात तो कर लेती, इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया. कहने लगे हमारे तो सारे ही सपने बिखर गए, सोचा था बेटी की पढ़ाई पूरी होने के बाद परिवार में खुशियां और बढ़ जाएंगी, लेकिन बेटी ही अब हमारे बीच में नहीं रही. कभी ख्यालों में भी नहीं सोचा था कि कांति ऐसा कदम उठाएगी. पढ़ाई में होनहार रही इसीलिए तो मेरठ में उसका दाखिला कराया था, लेकिन उनकी बेटी दुनिया छोड़ जाएगी कभी नहीं सोचा था.

किसी तनाव में थी छात्रा, इसलिए उठाया कदम- पुलिस

सुभारती विश्वविधालय में पॉलिटेक्निक की थर्ड ईयर की छात्रा कांति के सुसाइड से कैंपस में तनाव है. छात्र और छात्राएं इसी बात की चर्चा करते रहे. इस बारे में जानी थाना के एसओ का कहना है कि सुसाइड की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और रूम का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया. पूछताछ में ये बात निकलकर सामने आई है कि छात्रा काफी तनाव में थी और काफी दिनो से गुमसुम भी थी. सुसाइड के पीछे और क्या-क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

IPS इल्मा अफरोज के मामले में अब यूपी में सियासत, बीजेपी ने कांग्रेस से पूछे कड़े सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget