एक्सप्लोरर

अब घरेलू गैस की चोरी करने वालों की खैर नहीं, मेरठ के छात्रों ने बनाया अनोखा स्मार्ट लॉक, जानें- खासियत

गैस चोरी की शिकायत अक्सर ही सुनने को मिलती है. इस परेशानी को दूर करने की पहल मेरठ के कुछ छात्रों ने की है. मेरठ में एमआईईटी के छात्रों ने घरेलू गैस की चोरी पर लगाम लगाने के लिए स्मार्ट लॉक बनाया है.

मेरठ: एक तरफ जहां घरेलू सिलेंडर के दाम तेजी से आसमान छू रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गैस की चोरी एक बड़ी समस्या है. सिलेंडर से गैस चोरी करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए मेरठ में इजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने अनोखा शोध किया है. इन छात्र-छात्राओं ने सिलेंडर का एक ऐसा मकैनिकल लॉक तैयार किया है जो कस्टमर के पास आने वाले ओटीपी से ही खुलेगा.

उपभोक्ता को होता है नुकसान एक तरफ रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं तो दूसरी तरफ सिलेंडर से गैस चोरी की शिकायत अक्सर ही सुनने को मिलती है. घरेलू गैस की चोरी से नुकसान सीधे तौर पर उपभोक्ता को ही होता है. गैस चोरी के आरोपों पर कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं होती है. कोई ऐसा घर नहीं जो इस समस्या से जूझता न हो. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने की पहल मेरठ के कुछ छात्रों ने की है. मेरठ में एमआईईटी के छात्रों ने घरेलू गैस की चोरी पर लगाम लगाने के लिए एक सार्थक पहल की है.

गैस की चोरी रुक जाएगी मेरठ इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने एंटी थेफ्ट एलपीजी स्मार्ट लॉक तैयार किया है. इसको सिलेंडर पर लगाने के बाद उपभोक्ता ही इसे खोल पाएंगे. दावा किया जा रहा है कि इससे गैस की चोरी रुक जाएगी. इस स्मार्ट लॉक को पेटेंट कराने की कवायद भी की जा रही है.

मोबाइल नंबर पर आएगा ओटीपी शोध करने वाले स्टूडेंट्स अक्षिता, दीपांशु नितिन और उनके प्रोफेसर डॉक्टर अमित आहूजा ने बताया कि गैस फिलिंग स्टेशन में सिलेंडर पर बारकोड और एंटी थेफ्ट एलपीजी स्मार्ट लॉक लगाया जाएगा. डिलीवरी के समय डिलीवरी मैन को सिलेंडर पर अंकित बारकोड को स्कैन करना होगा. स्कैन करते ही उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. यही गैस सिलेंडर के स्मार्ट लॉक का पासवर्ड होगा. लॉक खोलने के बाद उपभोक्ता इसे डिलीवरी मैन को वापस कर देगा. ऐसी स्थिति में उपभोक्ता से पहले कोई भी सिलेंडर को नहीं खोल पाएगा और गैस चोरी की आशंका खत्म हो जाएगी.

हाईटेक है लॉक इस शोध के लिए छात्रों को उत्तर प्रदेश कांउसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी से फंड भी मिला है. संस्थान इसके उपयोग के लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क भी कर रहा है. इंडियन ऑयल के कर्मचारी गौरव गर्ग का कहना है कि गैस कम होने की शिकायतें यदा कदा मिलती रहती हैं. छात्रों की तरफ से जिस लॉक बारे में बताया जा रहा है, वो हाईटेक है. उन्होंने कहा कि इसके ट्रायल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

पीएम मोदी को मानते हैं प्रेरणास्रोत इंजीनियरिंग के इन छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस शोध के लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणास्रोत मानते हैं. इनका कहना है कि पीएम मोदी लगातार डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया की बात करते हैं. ये शोध भी पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत मंत्र का ही परिणाम है. उम्मीद की जानी चाहिए कि इन छात्र-छात्राओं का ये अनूठा प्रयोग गैस चोरी रोकने में कामयाब होगा और उनका ये प्रयोग भी पेटेंट होगा.

ये भी पढ़ें:

Kedarnath Dham: 17 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें- कब हो जाते हैं बंद

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget