एक्सप्लोरर

सपा विधायक अतुल प्रधान ने मेरठ में शुरू किया चिपको आंदोलन, लगाए ये आरोप

UP News: मेरठ में सपा विधायक ने वन विभाग के अफसरों पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने सोमवार से चिपको आंदोलन की भी शुरुआत कर दी. वहीं कमिश्नर सेल्वा कुमारी से भी मुलाकात की.

Meerut News: मेरठ में सपा एमएलए अतुल प्रधान और वन विभाग के अफसर आमने सामने हैं. मामला इतना बढ़ गया कि सपा एमएलए अतुल प्रधान मुख्य वन संरक्षक के ऑफिस के बरामदे में ही जमीन पर धरना देकर बैठ गए.वो इतने गुस्से में थे कि काफी समझाने के बाद भी वहां से नहीं उठे.इससे वन विभाग के अफसरों में अफरा तफरी मच गई.

मेरठ में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है. सपा एमएलए अतुल प्रधान ने अवैध रूप से पेड़ काटने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी मामले में वो मुख्य वन संरक्षक अधिकारी एन के जानू से मिलने पहुंचे थे.विधायक का आरोप है कि उन्हें मिलने का टाइम दिया गया था. लेकिन जब निर्धारित समय पर पहुंचे तो मुख्य वन संरक्षक अधिकारी नहीं मिले. वो अपने ऑफिस में नहीं थे और फोन भी बंद था. सपा एमएलए अतुल प्रधान का आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद जब मुख्य वन संरक्षक से बात हुई तो उनका सलीका ठीक नहीं था.

सपा विधायक ने की चिपको आंदोलन की शुरुआत
सोमवार को सपा एमएलए अतुल प्रधान ने चिपको आंदोलन की शुरुआत की थी.वो सोमवार को भी मुख्य वन संरक्षक एन के जानू से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन किसी काम के सिलसिले में वो बाहर गए हुए थे.इसके बाद मुख्य वन संरक्षक के ऑफिस के सामने एमएलए अतुल प्रधान पेड़ से चिपककर खड़े हो गए थे.बोले, पेड़ बचाने आया हूं जरूरत पड़ी तो पदयात्रा निकालूंगा. चिपको आंदोलन शुरू करूंगा.

कमिश्नर से मिले अतुल प्रधान
सपा एमएलए गंग नहर कांवड़ पटरी निर्माण में अवैध कटान और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कमिश्नर मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे से मिले थे.उन्होंने इस मामले में लिखित शिकायत भी की है.विधायक अतुल प्रधान का आरोप है कि नियम कायदे कानून ताक पर रख दिए गए.अंधाधुंध पेड़ काटे जा रहे हैं, नियम से भी अलग हटकर अवैध रूप से पेड़ काटे जा रहे हैं और वन विभाग खामोश है.इससे हरियाली को नुकसान हो रहा है.इस मामले की जांच होनी चाहिए.कमिश्नर के यहां डीएफओ राजेश कुमार भी मौजूद थे.

कमिश्नर ने की जांच के लिए टीम गठित
सपा एमएलए अतुल प्रधान के आरोपों की जांच के लिए मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जिसमें अपर आयुक्त मेरठ मंडल अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गाजियाबाद रणविजय सिंह और मेरठ मंडल के वन संरक्षक रमेश चंद्र को शामिल किया गया है.एक महीने के भीतर ये टीम जांच कर रिपोर्ट कमिश्नर मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे को सौंपेगी.

ये भी पढ़ें: UP Politics: BSP को तड़गा झटका, पूर्व सांसद ने छोड़ा साथ, अब इस पार्टी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget