एक्सप्लोरर

ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी, हो सकता है सख्त एक्शन

Meerut News: मेरठ में यातायात माह के दौरान जहां एक तरफ हर रोज शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. तो दूसरी तरफ यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी.

UP Traffic Rules: सड़कों पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले अब सावधान हो जाएं, क्योंकि मेरठ में अब ट्रैफिक पुलिस इसे लेकर सख्त एक्शन लेने की तैयारी में जुट गई गई है. अगले एक महीने तक जनपद में ट्रैफिक पुलिस ने  'यातायात माह' अभियान का शुभारंभ किया है. इसके तहत ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त एक्शन होगा, इसके साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरुक भी किया जाएगा. 

मेरठ ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. 'यातायात माह' हर साल मनाया जाता है. जिसमें पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए पूरी ताकत झोंक देती है. गुरुवार को मेरठ पुलिस लाइन में आईजी मेरठ रेंज नचिकेता झा ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की. जिसके बाद आईजी नचिकता झा, डीएम मेरठ दीपक मीणा, एसएसपी मेरठ डा. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई. 

आईजी मेरठ रेंज नचिकेता झा व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया. इस रैली में स्कूली बच्चे, एनएसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मी भी शामिल रहे. यातायात जागरूकता रैली जहां से भी गुजरी वहां लोगों को जागरूक किया गया और बताया गया कि आखिर कैसे जरा सी असावधानी की वजह से परिवार पर संकट आ जाता है. जरा सी लापरवाही ही भारी पड़ सकती है. 


ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी, हो सकता है सख्त एक्शन

नियम तोड़ने वालों पर होगा सख्त एक्शन
मेरठ में यातायात माह के दौरान जहां एक तरफ हर रोज शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. तो दूसरी तरफ यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी. बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना पंजीकरण के वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. हेलमेट न पहनने वालों के भी चालान किए जाएंगे. स्कूल कॉलेजों में जागरूकता को लेकर भी कार्यक्रम किए जाएंगे और बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी.

30 नवंबर तक चलेगा अभियान
यातायात माह 30 नवंबर तक चलेगा और इसमें खास फोकस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर होगा. डीएम दीपक मीणा ने बताया कि यातायात माह हर साल मनाया जाता है और पुलिस लाइन में इसका शुभारंभ कर दिया गया. हमें पूरी उम्मीद है कि लोग पहले से काफी जागरूक हुए हैं और ये जागरूकता और बढ़ेगी. सड़क दुर्घटनाएं कैसे रुकें ये हम सबकी जिम्मेदारी है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'कांग्रेस का भी वही हश्र होगा जो अनुच्छेद 370 और 35ए का हुआ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget