एक्सप्लोरर

UP Politics: बीएसपी नेता शमसुद्दीन राइन के खिलाफ गैर जमानती वारंट, दलित कार्यकर्ता से मारपीट का मामला

UP News: मेरठ की स्पेशल SC/ST कोर्ट ने बसपा नेता शमसुद्दीन राइन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. अदालत ने उन्हें 18 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है.

Meerut News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के वरिष्ठ नेता और वेस्ट यूपी के प्रभारी रहे शमसुद्दीन राइन (Shamsuddin Raini) के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. दलित कार्यकर्ता से पिटाई मामले में मेरठ (Meerut) की स्पेशल एससी एसटी कोर्ट ने बसपा नेता के खिलाफ गैर जमानटी वारंट जारी किया गया है. शमसुद्दीन राइन इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, कई बार नोटिस (Notice) देने के बाद भी उन्होंने कोर्ट की अवमानना की, जिसके बाद स्पेशल कोर्ट ने पुलिस को बसपा नेता को गिरफ्तार कर 18 अक्टूबर तक पेश करने का आदेश दिया है.  

बसपा नेता शमसुद्दीन राइन वेस्ट यूपी प्रभारी रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें पार्टी ने उत्तराखंड की भी जिम्मेदारी दी थी. दलित कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में तमाम नोटिसों के बावजूद राईन कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे और लगातार कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहे थे, जिसके बाद स्पेशल-SC ST कोर्ट ने शमसुद्दीन का गैर जमानती वारंट जारी किया है. अदालत ने उन्हें 18 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. इस मामले में राईन और बसपा जिलाध्यक्ष समेत 20 लोगों के खिलाफ नोचंदी थाने में केस दर्ज है. 

जानें- पूरा मामला

दरअसल ये पिछले साल 26 अप्रैल 2022 का मामला है, जब बसपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही थी. इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. इस दौरान दलित कार्यकर्ता ने जब अपनी बात कही तो वहां मौजूद दूसरे लोगों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी. बात बढ़ी तो हाथापाई तक पहुंच गई और आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए और पार्टी दफ्तर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया था. 

इस मामले में दलित कार्यकर्ता ने मेरठ के नोचंदी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने शमसुद्दीन समेत 20 लोगों के खिलाफ मारपीट और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोपा लगाया. मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे 28 हजार रुपये निकालने की भी बात सामने आई थी. 

Sanatan Dharma Row: सनातन के खिलाफ बोलने वालों पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- 'इनको INDIA गठबंधन से बाहर करो' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget