एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में व्यापारियों ने घेरा नगर निगम कार्यालय, अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

UP News: मेरठ में अपनी समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने नगर निगम दफ्तर का घेराव कर दिया. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं को समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे.

Meerut News: मेरठ में जन समस्याओं और भ्रष्टाचार को लेकर अब मेरठ का संयुक्त व्यापार संघ आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आने लगा है. सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय में हल्ला बोल दिया. नगर निगम में फर्श पर ही डेरा डालकर व्यापारी बैठ गए. नगर आयुक्त से चेतावनी भरे लहजे में कह डाला या तो व्यवस्था सुधार दीजिए, नहीं तो पूरा नगर निगम जनता का आक्रोश झेलेगा.

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता अपने पदाधिकारियों और सैकड़ों व्यापारियों के साथ मेरठ नगर निगम में हल्ला बोलने पहुंचे थे. व्यापारी इतनी बड़ी तादात में थे कि जब नगर निगम ऑफिस की तरफ कूच कर रहे थे तो शहर में जाम भी लग गया. नगर निगम में हल्ला बोलने पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी शुरू कर दी गई. व्यापारी नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को मौके पर बुलाना चाहते थे, लेकिन वो नहीं आए तो इससे नाराज होकर व्यापारी नगर आयुक्त ऑफिस के सामने ही सड़क पर बैठ गए.

नगर आयुक्त के सामने खोली भ्रष्टाचार की किताब
व्यापारी नारेबाजी कर रहे थे तभी पता चला कि नगर आयुक्त के पैर में चोट की वजह से वो बाहर नहीं आ सकते हैं, इस पर व्यापारियों को ऑफिस में बुला लिया गया. संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता व्यापारियों को साथ लेकर नगर आयुक्त के ऑफिस में दाखिल हो गए.  व्यापारियों ने कहा कि, हाउस टैक्स के नोटिस भेजे जा रहें हैं, उनमें इतनी रकम लिख दी गई है कि लोग देखकर डर जाते हैं. आखिर कितने प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ा दिया गया है. इसके बाद अधिकारियों का नंबर दिया जाता है और नगर निगम में आकर सेटिंग का खेल खेला जाता है. 

व्यापारियों ने कहा कि शहर के हर इलाके में सड़के टूटी पड़ी हैं. व्हाइट टॉपिंग की सड़क बनाई, लेकिन उसके दोनों तहफ गहराई हो गई और लोग गिर रहें हैं. करोड़ों रुपये नाला सफाई के नाम पर फूंक दिए गए और नाले कूड़े से अटे पड़े हैं. वार्डो में कूड़ा नहीं उठ रहा है, हर वार्ड में हजारों एलईडी लाइटें खराब पड़ी हैं, लेकिन कोई ठीक कराने को तैयार नहीं है. अंधेरे से जनता त्रस्त है. अधिकारी शिकायत को अनसुना कर देते हैं.

नगर आयुक्त बोले- अभी नया आया हूं, थोड़ा वक्त दीजिए
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने व्यापारियों की समस्याओं को बड़ी की गंभीरता से सुना. व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन भी दिया. व्यापारियों के बाद बारी नगर आयुक्त सौरभ गंगवार की आई. नगर आयुक्त कहने लगे अभी नया आया हूं थोड़ा शहर को समझ लूं, जो भी बात आपने और जो भी शिकायतें मुझसे कहीं हैं उनका समाधान करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा, बस थोड़ा वक्त चाहिए. व्यापारियों ने चेतावनदी दी की यदि हमारी समस्याएं हल नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन करेंगे.

ये भी पढ़ें: 'पापा 8 महीने से...' नाबालिग के साथ पिता और ममेरे भाई ने की दरिंदगी, आपबीती सुन पुलिस रह गई दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget