एक्सप्लोरर

Meerut Murder Case: समलैंगिक संबंध शादी में न बने रोड़ा, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या, मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News: मेरठ पुलिस ने दो लोगों के शव मिलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक आरोपी के विवाह में रोड़ा बन रहे थे जिसके उन्होंने हत्या की थी.

Meerut News: मेरठ में मंडली और अन्य कार्यक्रमों में कलाकार बनने वाले दो दोस्तों के कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. ये हत्या समलैंगिक संबंधों के शादी में रोड़ा बनने के चलते की गई. पुलिस ने दोनों हत्या के आरोपी साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को मृतकों के मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो भी मिली हैं.फिलहाल मेरठ पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

दरअसल मेरठ के खरखौदा थाना इलाके के पांची गांव के आम के बाग में बुधवार को दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी. दोनों की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी. दोनों की शिनाख्त मोंटी और मनोज के रूप में हुई थी. मृतकों के परिजनों ने कैली गांव के रहने वाले दोनों के साथी अंकुश और नवीन पर हत्या का शक जताया था, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इस वजह से की थी हत्या
पूछताछ में पता चला कि दोनों की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी थी. मोंटी और मनोज मंडली में कलाकार बनते थे. यहां दोनों की मुलाकात अंकुश और नवीन से हो गई, नंबर शेयर हुए और फिर अंकुश के मोंटी और नवीन के मनोज से समलैंगिक संबंध बन गए. इसी बीच अंकुश की शादी तय होने की चर्चा मोंटी को पता चली तो उसने विरोध किया. मोंटी ने अंकुश पर दबाव बनाया कि शादी करनी है तो उससे करो और यदि ऐसा नहीं किया तो समलैंगिक संबंधों की वीडियो वायरल कर दूंगा.

अंकुश ने काफी समझाया भी लेकिन मोंटी नहीं माना. अंकुश ने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया लेकिन मोंटी और परेशान करने लगा.  अंकुश और नवीन ने दोनों को बुधवार को मिलने के लिए बुलाया और काफी समझाया भी, लेकिन न तो मोंटी माना और न ही मनोज माना जिस अंकुश और नवीन ने मोंटी और उसके साथी मनोज की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी और मोंटी का मोबाइल फोन साथ ले गए.

मोबाइल फोन में मिली कई अश्लील वीडियो
पुलिस ने जब अंकुश और नवीन को गिरफ्तार किया तो उनकी निशानदेही पर मृतक मोंटी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया. फोन में कई अश्लील वीडियो भी पुलिस को मिली है. उनमें कुछ वीडियो मोंटी और अंकुश की भी बताई जा रही हैं. काफी दिनों से ज्यादा ही तनातनी चल रही थी और समलैंगिक संबंध उजागर ना हो जाए इसलिए मोंटी और मनोज की हत्या कर दी गई.

एसएसपी ने बताया कि दोनों की हत्या संबंध उजागर ना हो इसलिए की गई और अंकुश से मोंटी शादी करना चाहता था जो संभव नहीं था और अंकुश की शादी होने की चर्चा पता चलते ही विरोध ज्यादा शुरू हो गया था और मोंटी अंकुश से शादी के लिए दबाव बना रहा था. दोनों हत्यारोपी अंकुश और नवीन को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढे़ं: Pilibhit News: पीलभीत में मजदूरों को लेकर लौट रहा वाहन पेड़ से टकराया, हादसे में तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget