एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में अब "व्हाट्सएप" से उठेगा कूड़ा, नगर निगम ने जारी किया नंबर, बस करना होगा ये काम

UP News: मेरठ नगर निगम ने 'आओ साथ मिलकर देखें स्वच्छ मेरठ का सपना' अभियान की शुरूआत की है. अब व्हाट्सअप पर कूड़े की फोटो खींचकर भेजने पर कूड़ा उठाया जाएगा. नगरायुक्त खुद इसकी मॉनीटरिंग करेंगे.

Meerut News: मेरठ नगर निगम क्षेत्र में अब व्हाट्सएप से कूड़ा उठेगा. 'आओ साथ मिलकर देखें स्वच्छ मेरठ का सपना' अभियान के तहत नगर निगम ने मेरठ शहर के 90 वार्डो में व्हाट्सएप से कूड़ा उठाने को पूरी तैयारी कर ली है. सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यही हकीकत है. क्या है मेरठ नगर निगम का अभियान और कैस होगा कूड़े का समाधान आपको बताते हैं?

मेरठ नगर निगम के नगरायुक्त डॉ अमित पाल शर्मा ने " आओ साथ मिलकर देखें स्वच्छ मेरठ का सपना अभियान" शुरू किया है. इसके तहत व्हाट्सएप नंबर 8395881826 जारी किया गया है. आपके घर या दुकान या मोहल्ले में कहीं भी सफाई होने के बाद कूड़ा पड़ा रह गया है या कई दिन से सफाई नहीं हुई है तो आप वहां की फोटो और एड्रेस के साथ व्हाट्सएप पर शिकायत करेंगे. इसके बाद वो जानकारी सफाई निरीक्षक को भेजी जाएगी और सफाई निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वो उस स्थान की सफाई कराएगा और सफाई के बाद नगर निगम उस जानकारी को ग्रुप में शेयर करेगा. 

24 घंटे में नहीं उठा कूड़ा तो नगरायुक्त खुद जाएंगे
मेरठ नगर निगम ने जो "आओ साथ मिलकर देखें स्वच्छ मेरठ का सपना अभियान" शुरू किया है, उसकी सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि 24 घंटे में कूड़ा साफ करना होगा. यदि ऐसा नहीं किया गया तो फिर अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार संबंधित अधिकारी और कर्मचारी से समाधान न होने पर जवाब लेंगे और उसके बाद नगरायुक्त डॉक्टर अमित पाल शर्मा खुद मौके का निरीक्षण करेंगे. 

इस अभियान का मकसद यही है कि ये पता चल जाए कि शहर में कौन सी ऐसी जगह हैं जहां से कूड़ा नहीं उठ रहा है और नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरपाल सिंह, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक और सफाई कर्मचारी सफाई के बड़े बड़े दावे कर रहें हैं. इस अभियान ने लापरवाह अफसरों की नींद उड़ा रखी है.

लापरवाह अफसरों पर होगा एक्शन
मेरठ शहर में सफाई पर हर महीने करोड़ों रुपया खर्च होता है, लेकिन फिर भी कई जगह कूड़ा सफाई के दावों को मुंह चिढ़ाता है. नगरायुक्त का कहना है लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सख्त एक्शन भी होगा. अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं. नगरायुक्त डॉ अमित पाल शर्मा  ने मेरठ के लोगों से अपील की है कि वो इस अभियान में जुड़े और स्वच्छ मेरठ का सपना साकार कराएं.

ये भी पढ़ें: BHU के विजय का कमाल, UPSC के ISS परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, MS धोनी के जीवन से ली प्रेरणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Embed widget