एक्सप्लोरर

मेरठ नगर निगम प्रभारी डॉक्टर हरपाल सिंह हुए लापता, ऑफिस के अंदर पार्षदों ने लगाए पोस्टर

UP News: मेरठ नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह कार्यालय से गायब हैं. पार्षदों का आरोप है कि बीवीजी कंपनी घपला कर रही है और डॉ. सिंह इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं

Meerut News: मेरठ नगर निगम हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहता है, इस बार भी मामला बड़ा है. क्योंकि प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह के लापता होने के पोस्टर लगा दिए गए हैं. ये पोस्टर उनके कार्यालय और नगर निगम की कई दीवारों पर लगे हैं. ये पोस्टर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

मेरठ नगर निगम में डॉक्टर हरपाल सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी हैं. शनिवार को उनके दफ्तर में खाली पड़ी कुर्सी पर फरार का पोस्टर चिपका दिया गया. जहां उनकी नेम प्लेट है वहां लापता का पोस्टर चस्पा किया गया. उनके ऑफिस के बाहर और कई अन्य जगह भी लापता और फरार के पोस्टर लगा दिए गए. ये पोस्टर लगाए हैं नगर निगम वार्ड 31 से पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य कीर्ति घोपला और वार्ड आठ से पार्षद भूपेंद्र पाल ने. मेरठ नगर निगम में कई जगह इस तरह से पोस्टर लगाकर पार्षदों ने गुस्सा जाहिर किया.

जनसमस्याओं को लेकर पार्षद नाराज
मेरठ नगर निगम वार्ड 31 से पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला और वार्ड आठ पार्षद भूपेंद्र पाल से बात की तो उन्होंने आरोप लगाया कि बीवीजी कंपनी बड़ा घपला कर रही है. वार्डों में कूड़े के ढेर लगे हैं और दावा किया जा रहा है कि डोर टू डोर कूड़ा उठ रहा है. इस बारे में कई बार डॉक्टर हरपाल सिंह से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई के बजाय बीवीजी कंपनी को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं. पार्षद ने चेतावनी दी है कि पूरा गांव और आसपास के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर नगर निगम घेरेंगे जब शायद उनकी नींद टूट जाए.

फोन उठाने को तैयार नहीं प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी
पार्षद कीर्ति घोपला का आरोप है कि प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल फोन नहीं उठाते हैं. अपने ऑफिस में नहीं मिलते हैं. काफी कोशिशों के बावजूद ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया, घंटों इंतजार किया लेकिन ऑफिस में आए ही नहीं. हर समस्या को कहते हैं लिखकर दे दो, जबकि मौखिक भी तो कहने पर समाधान हो सकता है. लेकिन लापरवाही का आलम ये है कि पार्षदों की सुनने को तैयार नहीं हैं, इसी से गुस्से में हूं. जब नहीं मिलते तो फिर लापता के पोस्टर लगा दिए शायद कोई ढूंढ लाए.

प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी बोले आरोप झूठे
पार्षद कीर्ति घोपला के आरोपों पर जब हमने नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि आरोप झूठे हैं, सभी के फोन उठाया हूं और मिलता भी हूं. जिन पार्षद ने पोस्टर लगाए हैं उनकी कई समस्याओं का समाधान कर चुका हूं, पता नहीं फिर भी ऐसा क्यों किया. 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कितने हैं शिव मंदिर? किताब से होगा खुलासा, IAS धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल को सौंपी कॉपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget