एक्सप्लोरर

मेरठ मेट्रो की सुरक्षा में सेंध, स्टेशन से एस्केलेटर के वायर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

UP News: मेरठ में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन से 440 मीटर एस्केलेटर वायर चोरी हो गया है. इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Meerut News: मेरठ में एक तरफ जल्द मेट्रो के शुरू होने का सपना देखा जा रहा है तो दूसरी तरफ मेट्रो शुरू होने से पहले ही चोरों ने मेट्रो स्टेशन पर धावा बोलना शुरू कर दिया है.चोर निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में सेंध लगाकर एस्केलेटर का वायर चोरी करके ले गए,जिसकी कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है. इस चोरी वी घटना से हड़कंप मचा हुआ है कि क्या मेट्रो के स्टेशन के सुरक्षा राम भरोसे चल रही है.

मेरठ में मेट्रो का काम तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. लालकुर्ती थाना इलाके में एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर सिंडलर कंपनी एस्केलेटर लगाने का काम कर रही है. एस्कलेटर लगाने के लिए रात दिन काम चल रहा है, लेकिन अचानक से एक खबर आई जिसने सभी की नींद उड़ा डाली. पता चला कि 440 मीटर एस्कलेटर वायर चोरी हो गया. इस बात ने सभी के पैरों के नीचे से जमीन निकाल दी. 440 मीटर एस्केलेटर वायर की कीमत लाखों में है और ये तार आखिर किसने और कब चोरी किया ये बड़ा सवाल बना हुआ है. इस मामले की गूंज लखनऊ दिल्ली तक पहुंच गई है.

पांच सितंबर को हुई चोरी
मामला चूंकि मेट्रो स्टेशन पर चोरी से जुड़ा हुआ था तो पुलिस भी हरकत में आ गई. ये चोरी की घटना पांच सितंबर की है लेकिन सिंडलर कंपनी के प्रतिनिधि नौ सितंबर को एफआईआर कराने पहुंचे. सिंडलर कंपनी की इंजीनियर संदीप कुमार ने लालकुर्ती थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है. आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है. इस मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया लेकिन मामला मेट्रो स्टेशन से चोरी का था तो सामने आ गया.

मेरठ में एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड 24 घंटे तैनात हैं, स्टेशन सीसीटीवी कैमरों से भी लैस है, लेकिन फिर भी चोरों ने सेंध लगा दी इसको लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहें हैं. चूंकि घटना पांच सितंबर की थी तो सिंडलर कंपनी को वहां के कर्मचारियों पर शक था इसलिए कई दिन पूछताछ की गई, लेकिन जब मामला नहीं खुला तो फिर लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. पुलिस ने भी इस बात कर सवाल खड़ा किया था कि पांच सितंबर की घटना की रिपोर्ट नौ सितंबर को क्यों दर्ज कराई गई, तब कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि सुरक्षा गार्डों पर शक के चलते पूछताछ कर रहे थे.

'जल्द पकड़े जाएंगे चोर'
मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर का 440 मीटर वायर चोरी करने के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है. एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि टीम गठित कर दी है जो सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ कर रही है. 440 मीटर तार चोरी होना और वहां 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद चोरी होना बड़ी कहानी की तरफ इशारा कर रहा है, हैं जल्द इसका खुलासा कर देंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी में युवाओं के लिए खुशखबरी, 11 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम योगी ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget