एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में पुलिस चौकी परिसर में मारपीट, बीच-बचाव कराने आए अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

Meerut News: पुलिस के मुताबिक़ शुक्रवार की रात को थाना परिसर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, इस दौरान जब एक शख़्स ने बीच-बचाव की कोशिश की तो वो अचानक बेहोश हो गया.

Meerut Crime News: मेरठ जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र की सोहराब गेट पुलिस चौकी परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराने आए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. जिसके बाद लोगों ने शव को थाने में रखकर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की. 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को सुबह यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात को इस अधेड़ व्यक्ति की मौत के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उसने हंगामा कर दिया. कई घंटे तक चौकी में शव रखकर लोग कार्रवाई की मांग करते रहे. देर रात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने आज सुबह घटना के बारे में बताया कि थाना कोतवाली के तहत आने वाले एक क्षेत्र में साकिब और उसके परिजन तथा मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ के बीच 26 दिसंबर को मारपीट हुई जिसका मामला दर्ज किया गया. 

बीच-बचाव के दौरान गई जान

सजवाण ने बताया कि शुक्रवार रात वादी पक्ष अपना बयान दर्ज कराने चौकी प्रभारी के पास आया था जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हो गया. इस बीच झगड़ा बढ़ता देख 50 साल के आबिद दोनों पक्षों में बीच-बचाव की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी बीच वो अचानक बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.

एसएसपी ने बताया कि यह भी पता चला है कि आबिद की कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी हुई थी और उसे पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है. मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे साकिब ने मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ और आदिल पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करया है. एसएसपी ने कहा कि मौत का कारण पता चलने और अन्य साक्ष्य एकत्र करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. 

UP Politics: योगी के मंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया 'भाड़े का पहलवान', बोले- 'साफ हो जाएगी सपा..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget