एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में आधी रात को प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, फिर खून से लथपथ मिली दोनों की लाश

Meerut News: बताया जा रहा है कि प्रेमी की किसी दूसरी जगह शादी तय हो गई थी, लेकिन वो अपनी प्रेमिका से ही शादी करना चाहता था, जिसके बाद वो देर रात तमंचा लेकर प्रेमिका के घर में घुस गया.

Meerut Crime News: यूपी के मेरठ में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. प्रेमी ने पहले घर में घुसकर प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइ़ड कर लिया. दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले. बताया जा रहा है कि प्रेमी की कहीं और शादी तय हो गई थी लेकिन वो अपने प्रेमिका से ही शादी करना चाहता था, जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम  उठा लिया. 

मेरठ देहात इलाके भावनपुर के पचगांव पट्टी में अमर सिंह के बेटे मनीष का गांव की ही विधि से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मनीष की 15 जुलाई को शादी होने वाली थी. देर रात वो अपनी प्रेमिका विधि के घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया. जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई. विधि ने जब उसके साथ जाने से इनकार कर दिया तो मनीष ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को भी तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया.

परिजनों ने लगाया हॉरर किलिंग का आरोप
दोनों की मौत के बाद गांव में चर्चा चल रही थी कि हॉरर किलिंग हुई है. आरोप लगाया गया कि लड़के की हत्या करके लड़की को भी मौत के घाट उतार दिया गया. मृतक मनीष के परिजनों ने भी दवाई देने के बहाने घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया. जबकि विधि के परिजनों ने भी भावनपुर थाने में तहरीर दी है. 

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सारी तस्वीर साफ हो गई. विधि की बहन ने बताया कि मनीष रात के वक्त उनके घर आया था. शोर शराबा सुनकर उसकी आंख खुली और वो कमरे में गई तो मनीष ने बहन की तरफ तमंचा तान रखा था और बहस चल रही थी. बस फिर मनीष ने विधि को गोली मार दी. वो तमंचे में दूसरी गोली लोड करने लगा तो घबराकर वो बहार भागी और शोर मचा दिया, लेकिन तभी दूसरी गोली चली और फिर कमरे में जाकर देखा तो मनीष भी लहूलुहान हालत में पड़ा था.

इस पूरे मामले पर एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि रात दो बजे सूचना मिली थी कि युवती की हत्या कर युवक ने सुसाइड कर लिया. पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं. पता चला है कि गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा थी. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है. 

गालीबाज मजिस्ट्रेट का वीडियो वायरल, युवक को मारने तक दौड़े तहसीलदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget