एक्सप्लोरर

Meerut News: कार का पीछा करते हुए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में, दारोगा के सीने में मारी गोली

UP News: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों के कार चुराने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार तलाशना शुरू कर दिया. कार मिलने पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई. जिसमें दरोगा मुनिश को गोली लग गई.

Meerut Encounter News: मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पास लाला मोहम्मदपुर में सोमवार देर रात पुलिस, बदमाशों की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में दारोगा मुनेश को बदमाशों ने सीने पर गोली मार दी. बदमाश गोली मारकर फरार हो गए. वहीं दारोगा मुनेश गोली लगने के बाद वहीं गिर पड़े, काफी खून बह गया. मौके से अन्य पुलिसकर्मी फौरन घायल दारोगा मुनेश को कैलाशी अस्पताल ले गए, अस्पताल में भर्ती कराया. मुनेश की हालत काफी गंभीर बनी हुई हैं. मेरठ से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है.

 मूलरूप से आगरा निवासी मुनेश पिछले काफी समय से मेरठ में पोस्टेड हैं. बताया जा रहा है कि मेरठ नंबर की एक कार को कुछ लोगों ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में एसआर मंडप के बाहर से उठा लिया था. पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में करी थी. पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत जीपीएस की सहायता से कार को तलाशना शुरू किया, और मुठभेड़ में दारोगा मुनेश को गोली लग गई.

मुठभेड़ में दारोगा को लगी गोली

पीड़ित की शिकायत करने पर पुलिस तुरंत एक्शन के मोड में आ गई. और तुरंत जीपीएस की सहायता से कार को तलाशना शुरू कर दिया . लोकेशन मिलने पर दारोगा मुनेश कार का पीछा करने लगे. कार का पीछा करते हुए पुलिस, बदमाशों की मुठभेड़ हुई. जिसमें बदमाशों की तरफ से हुए फायर में दारोगा मुनेश को सीने में गोली मारी गई है. पुलिस पूरे मामले में मुकदमा लिख रही है. वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं. पुलिस के अनुसार पुलिस जब बदमाशों को पकड़ने उनके पीछे लगी तो बदमाश गाड़ी को शहर के चारों तरफ दौड़ाते रहे. लगभग 10 किमी तक बदमाशों ने गाड़ी को दौड़ाया. कंकरखेड़ा से लिसाड़ी गेट गए, लिसाड़ी गेट से फिर कंकरखेड़ा आए. यहां फायरिंग हुई और गोली दारोगा मुनेश को लग गई. बदमाश फरार हो गए.

बदमाशों की ऊपर होगी उचित कार्यवाही

वहीं पूरे मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मंडप के बाहर से गाड़ी ले जाने की शिकायत मिली थी. टीम ने जीपीएस से उसका पीछा किया. बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई. चौकी प्रभारी को गोली लगी है उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना में 3 लोगों के नाम इसमें आ रहे हैं, तीनों पर ही कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: UP News: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई थी अंगीठी, दम घुटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget