एक्सप्लोरर

Meerut: कन्यादान देकर लौट रहे युवक को होमगार्ड के बेटों ने गोलियों से भूना, दो आरोपी गिरफ्तार

UP Crime News: घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के दादा महावीर ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है.

Meerut Crime news: मेरठ (Meerut) के परीक्षितगढ़ (Parikshitgarh) थाना क्षेत्र में देर रात दबंगों ने शादी से कन्यादान देकर घर वापस लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के दादा ने होमगार्ड के दो पुत्रों सहित चार आरोपियों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी है. आरोपियों में से एक खुद भी होमगार्ड में तैनात बताया गया है.

जानकारी के मुताबिक पूठी गांव निवासी 22 वर्षीय रूपक गांव में ही खेती का काम करता था. रूपक के चाचा अमित ने बताया कि सोमवार को गांव में एक शादी थी. जिसमें रूपक अपने रिश्तेदार प्रमोद के साथ कन्यादान देकर देर रात लगभग 11 बजे घर वापस लौट रहा था. आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में खड़े गांव के ही रहने वाले दीपक और उसके भाई मोंटी व उनके साथी अभिषेक और अनुज ने रूपक को रोक लिया. आरोपियों ने रूपक के साथ मारपीट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

आरोपियों में से एक खुद भी होमगार्ड में ही तैनात है
जान बचाकर घर पहुंचे बदहवास प्रमोद ने मामले जानकारी परिवार के लोगों को दी तो उनमें हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के दादा महावीर ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है. मृतक के चाचा अमित ने बताया कि आरोपी दीपक और मोंटी का पिता कटार सिंह होमगार्ड में तैनात है. आरोपियों में से एक खुद भी होमगार्ड में ही तैनात है.

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश यादव ने पिछड़ों और दलितों के लिए बनाई है ये रणनीति, बताई वजह 

अमित ने बताया कि लगभग दो महीने पहले उसके भतीजे का आरोपियों से मामूली विवाद हुआ था. जिसमें गांव वालों ने समझौता करा दिया था. पीड़ित ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया. पुलिस का कहना है की 4 आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे. इनमे से दो की गिरफ्तारी कर ली गई है. बाकी अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget