एक्सप्लोरर

Meerut Murder: प्रेमी-प्रेमिका की घर में गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका

मेरठ के पेपला गांव में एक प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद उन्होंने गुस्से में दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ जिले में रविवार को जानी थाना अंतर्गत पेपला (Pepla) गांव में प्रेमी युगल (Couple) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारी यह ने जानकारी दी. मृतकों की पहचान शुभम जिसकी उम्र 21 वर्ष और साक्षी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों में काफी दिनों से प्रेम संबंध था.

मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ जिला अस्पताल भेज दिया है. एसपी ने कहा कि प्रेमी का शव लड़की के घर से बरामद किया गया है. वहीं लड़की ने इलाज के दौरान मेरठ के सुभारती अस्पताल (Subharti Hospital) में दम तोड़ दिया. एसपी का कहना है कि फिलहाल मामला प्रेम संबंध का प्रतीत हो रहा है.

फोन से बरामद हुईं आपत्तिजनक तस्वीरें
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है. युवक के सिर में गोली मारी गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई. जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लड़का और लड़की खून से लहूलुहान मिले थे. पूछताछ पर मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक स्कूल के दिनों से दोस्त थे और दोनों में प्रेम संबंध था. पुलिस को घटनास्थल से दोनों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिसमें दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं.

ऑनर किलिंग की आशंका
कहा जा रहा है कि युवक और युवती घर पर अकेले थे और जब परिजन आए तो दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखा जिसके बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. वहीं, कुछ ग्रामीण ऑनर किलिंग की आशंका भी जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: UP Budget Session 2023: कानपुर देहात कांड पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, हंगामेदार रहेगा बजट सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget