एक्सप्लोरर

UP Election 2022: वन दारोगा ने भरी सभा में दिया इस्तीफा, बीजेपी के इन नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप

वन दरोगा का आरोप है कि कभी उन्हें हस्तिनापुर से विधायक और राज्य मंत्री दिनेश खटीक और उनके लोग धमकाते हैं तो कभी विधायक संगीत सोम और उनके समर्थक धमकाते हैं.

UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के बीच मेरठ में बीजेपी के नेताओं के से परेशान वन दारोगा ने भरी सभा में इस्तीफा दे दिया. वन दारोगा ने बीजेपी विधायक संगीत सोम और राज्यमंत्री दिनेश खटीक पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. वन दरोगा ने यहां तक कह डाला कि बीजेपी वाले मेरा खून चूस रहे हैं और नौकरी देने के बजाय नौकरी ले रहे हैं. विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान के बीच यह खबर मेरठ के हस्तिनापुर की है. इस खबर ने बीजेपी के कई बड़े नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक वन दारोगा अजीत भड़ाना इतने परेशान हुए की इस्तीफा ही दे डाला.

दारोगा ने क्या लगाया आरोप
दरअसल, वन दरोगा अजीत भड़ाना बुलंदशहर में तैनात हैं. उनका आरोप है कि कभी उन्हें हस्तिनापुर से विधायक और राज्य मंत्री दिनेश खटीक और उनके लोग धमकाते हैं तो कभी विधायक संगीत सोम और उनके समर्थक धमकाते हैं. बीजेपी नेता अशोक कटारिया का भी फोन आया और पूछा कि वोट किसे दे रहे हैं तो सीधे कह डाला कि आपके विधायक धमका रहें हैं और वोट भी मांग रहे हैं. वन दरोगा अजीत भड़ाना का कहना है कि समाज के लिए इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि बहुत हो चुका.

इस्तीफा देते ही सपा ज्वाइन किए
वन दरोगा अजीत भड़ाना ने इस्तीफा देते ही सपा भी ज्वाइन कर ली और गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने का इरादा भी बना लिया. वन दरोगा ने कहा, आपने ऑफिस इस्तीफा भेज दिया है और अब यहां पर भी सबके सामने इस्तीफा दे रहा हूं. बहरहाल, बात चाहे जो भी हो लेकिन इतना साफ है कि बीजेपी नेताओं के उत्पीड़न से परेशान होकर वन दरोगा का इस्तीफा देना एक मुद्दा भी बन सकता है. इसका कितना प्रभाव चुनाव पर पड़ेगा ये देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022 : कौन हैं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल? करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

UP Election 2022: 'गोकुल जाट ने औरंगजेब के छक्के छुड़ाए लेकिन सपा ने सम्मान नहीं दिया', CM योगी का अखिलेश पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का खजाना भरा, आबकारी विभाग ने बनाए नए रिकॉर्ड
योगी सरकार का खजाना भरा, आबकारी विभाग ने बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget