एक्सप्लोरर

Watch: मेरठ में नशे में धुत ट्रक ड्राइवर कार को कई KM घसीटता ले गया, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video

Meerut News: बताया जा रहा है कि ये ट्रक करीब तीन से चार किमी तक इस कार को ऐसे ही घसीटता हुए ले गया. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Meerut Viral Video: आमतौर पर आपने फिल्मों में कार को घसीटते हुए ले जाते हुए कई स्टंट सीन देखे होंगे, जिन पर दर्शक भी खूब तालियां बजाते हैं लेकिन जिंदगी में ये बेहद खौफनाक होता है. यूपी के मेरठ (Meerut) में भी ऐसा ही वाकया देखने को मिला, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए. यहां नशे में धुत एक कैंटर चालक कुछ इसी तरीके से एक कार को कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया. इस दौरान लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन ड्राइवर पर तो जैसे भूत सवार था, वो किसी की सुनने को तैयार नहीं था. इस घटना का एक वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. 

ये घटना मेरठ के थाना परतापुर की बताई जा रहा है. इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से कंटेनर का ड्राइवर कार को घसीटते हुए ले जा रहा है. आसपास के लोग लगातार चिल्लाते हुए ड्राइवर को रोकने की कोशश कर रहे हैं, लेकिन वो किसी की भी सुनने को तैयार नहीं था. लोगों की हर कोशिश बेकार हो रही है. इस कार में चार युवक सवार थे, जिन्होंने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है.

कार को घसीटते हुए ले गया ट्रक ड्राइवर

बताया जा रहा है कि ये ट्रक करीब तीन से चार किमी तक इस कार को ऐसे ही घसीटता हुए ले गया. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया. इस घटना को देखकर सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक भी सहम गए थे. जिसके बाद तत्काल लोगों ने पुलिस को इस खौफनाक मंजर की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसे आगे की तरफ से घेराबंदी कर किसी तरह रोका गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. घटना के वक्त वो बुरी तरह नशे में चूर था.

पुलिस आरोपी ड्राइवर को पकड़कर थाने ले आई, जहां होश आने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग ट्रक ड्राइवर की हरकत देखकर हैरान है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद समेत BJP के अपने ही बने मुसीबत? सपा के बड़े प्लान का किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
लखनऊ: प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget