एक्सप्लोरर

मेरठ: इस डॉक्टर का दावा, आयुर्वेदिक काढ़ा पीकर तीन कोरोना मरीज हुए ठीक

मेरठ के हस्तिनापुर में कोरोना वार्ड के नोडल इंचार्ज रहे एक डॉक्टर का दावा है कि उन्होंने आयुर्वेदिक काढ़ा पीकर तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पांच से छह दिन में ठीक कर दिया है.

मेरठ, बलराम पांडेय: जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दवा और वैक्सीन बनाने में युद्धस्तर पर जुटी हैं. वहीं, मेरठ में एक डॉक्टर ने आयुर्वेदिक काढ़ा पीकर कोरोना के मरीजों का इलाज करने का दावा किया है. मेरठ के हस्तिनापुर में कोरोना वार्ड के नोडल इंचार्ज रहे एक डॉक्टर अंकुर त्यागी का दावा है कि उन्होंने कोरोना वार्ड में भर्ती तीन मरीजों को पांच से छह दिन तक आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया. इस आयुर्वेदिक काढ़े से पांच से छह दिन में इन्हीं मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई. डॉक्टर का दावा है कि ये काढ़ा उन्होंने खुद तैयार किया है.
आयुर्वेदिक काढ़े ने तीन मरीजों को किया ठीक
डॉक्टर अंकुर का दावा है कि ये काढ़ा कोरोना के इलाज में रामबाण साबित हो सकता है, क्योंकि आमतौर पर किसी भी मरीज की कोरोना की जांच रिपोर्ट 14 दिन में निगेटिव आती है, लेकिन उनके आयुर्वेदिक काढ़े के कंपोज़िशन से मात्र पांच से छह दिन में वार्ड में भर्ती रहे तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई. डॉक्टर अंकुर त्यागी का कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा मरीजों पर इसका प्रयोग करे, तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा.
 Doctor-ankur-tyagi1
ठीक होने वाले मरीजों का कहना
वहीं, कोरोना को मात देने वाले मरीजों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी पद पर तैनात रहे डॉ. अंकुर त्यागी ने जो दवा तैयार की है, वो संजीवनी है. कथित तौर पर आयुर्वेदिक काढ़ा पीकर कोरोना को मात देते वाले एक मरीज का कहना है कि पांच से छह दिन तक डॉक्टर अंकुर त्यागी ने उन्हें ये आयुर्वेदिक काढ़ा दिया और उनकी रिपोर्ट चंद दिनों में ही निगेटिव आ गई. एक अन्य मरीज भी डॉक्टर अंकुर त्यागी को इसके लिए धन्यवाद देता नजर आया.
पांच से छह दिन ठीक होने का दावा
हमने जब डॉक्टर अंकुर त्यागी से बात की तो उन्होंने बताया कि वो बीते दिनों हस्तिानपुर में कोरोना वार्ड के नोडल इंचार्ज के तौर पर तैनात थे और उस दौरान उन्होंने ये प्रयोग किया, क्योंकि वो एमबीबीएस और एमडी के साथ-साथ बीएएमएस भी हैं. लिहाजा उन्होंने अपने अध्ययन के अनुसार, एक आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार किया. उन्होंने कहा कि क्योंकि आमतौर पर ज्यादातर मरीजों की रिपोर्ट 14 दिन बाद निगेटिव आती है, लेकिन उनके आयुर्वेदिक काढ़े से मात्र पांच से छह दिन में ही कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं.
स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध करते हुए कहा कि इस आयुर्वेदिक काढ़े को ज्यादा से ज्यादा मरीजों पर ट्रायल किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका  लाभ मिल सके और स्वास्थय विभाग का बोझ कम हो सके. डॉक्टर अंकुर त्यागी आजकल पांचली खुर्द के कोरोना वार्ड में तैनात हैं.
24 घंटे में निकले 40 नए केस
गौरतलब है कि मेरठ में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. यहां बीते 24 घंटे में 40 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं. जिसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 672 हो गया है.  जबकि बीते चौबीस घंटे में कोरोना के एक मरीज ने दम तोड़ दिया. यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 48 हो गया है, जबकि 419 लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं.
यह भी पढ़ें: 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget