एक्सप्लोरर

मेरठ के स्पोर्ट्स स्टेडियम का होगा कायाकल्प, खिलाड़ियों के लिए होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Meerut Sport Stadium: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम को 20 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा. जिसमें सिंथेटिक ट्रैक से लेकर स्टेडियम के विकास और खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर रहेगा.

Meerut Sports Stadium: मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की सूरत बदलने वाली है. जिसके तहत इसे वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा. इसकी पुरानी और जर्जर बिल्डिंग को भी नया लुक देने की तैयारी है. जिसके साथ खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी और दर्शकों के लिए भी पहले से ज्यादा आरामदायक जगह बनेगी. इस कड़ी में मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने मेरठ विकास प्राधिकरण इस स्टेडियम का निरीक्षण किया. 

इस स्टेडियम का कायाकल्प मेरठ विकास प्राधिकरण के खजाने से किया जाएगा. जिससे इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को बहुत फायदा होगा. इस स्टेडियम में सैकड़ों खिलाड़ी पसीना बहाते हैं. इनमें कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन्होंने देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. 

मेरठ के स्टेडियम का होगा कायाकल्प
इस स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ हॉस्टल की स्थिति सुधारने पर भी फ़ोकस किया जाएगा. शनिवार को कमिश्नर मेरठ मंडल कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी अभिषेक पांडेय और सीडीओ नुपुर गोयल ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां एक-एक पहलू को गंभीरता से देखा. 

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम को 20 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा. जिसमें सिंथेटिक ट्रैक से लेकर स्टेडियम के विकास और खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर रहेगा. स्टेडियम में जब भी कोई बड़ा इवेंट आता है तो गैलरी में लोगों को कई दिक्कतें उठानी पड़ती ख़ासतौर से गर्मी और बारिश के मौसम में. ऐसे में गैलरी पर शेड डाला जाएगा. फुटबॉल के लिए एस्टोटर्फ भी बनेगा, जिससे खिलाड़ी आसानी से प्रेक्टिस कर पाएंगे. स्मार्ट योगा सेंटर बनाने का भी प्लान है. 

जल्द शुरू होगा काम
खेलों के साथ स्टेडियम में हॉस्टल्स की हालत किसी से छिपी नहीं है, इन्हें भी दुरूस्त करने की तैयारी है. इस हॉस्टल को दो मंजिल से पांच मंजिला किया जाएगा. आर्चरी के लिए बड़े हॉल की व्यवस्था होगी और जिम का भी कायाकल्प किया जाएगा. इस मौके पर कमिश्नर ने कहा कि हमारा मकसद खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाना है. मेरठ में टेलैंट की कोई कमी नहीं है. यहां दूर दराज से खिलाड़ी मेडल का सपना लेकर आते हैं. 

मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी अभिषेक पांडेय ने कहा कि स्पोर्ट्स सुविधाओं को पहले से ज्यादा अपग्रेड किया जाएगा. इसके लिए 20 करोड़ की लागत आएगी. स्टेडियम में फुटबॉल का एस्टोटर्फ, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं भी दी जाएंगी. उम्मीद है कि इसी साल इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा. 

'मुलायम सिंह यादव को भी कष्ट हो रहा होगा उनका सपूत...', सीएम योगी का अखिलेश यादव पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget