एक्सप्लोरर

Meerut News: एक साथ 16 जगहों पर चला मेरठ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, कई अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज

आज मेरठ विकास प्राधिकरण अधिकारियों की 16 टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में बुलडोजर लेकर पहुंची. प्राधिकरण की टीम ने गंगानगर में कई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया.

Meerut News: योगी सरकार में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में कमिश्नर के आदेश पर आज जिले में एक साथ 16 स्थानों पर मेरठ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला. प्राधिकरण के अधिकारियों ने शहर में अलग-अलग जगहों पर कई अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया. बताते चलें कि कुछ समय पहले मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने जिले भर में हुए अवैध निर्माणों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी और एमडीए अधिकारियों को जिले के सभी 4 जोन और 16 सब जोन में एक साथ बुलडोजर चलाने का फरमान सुनाया था.

16 जगहों पर प्राधिकरण का गरजा पीला पंजा

इससे पहले भी मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम कई अवैध निर्माणों पर एक साथ कार्रवाई कर चुकी है. आज मेरठ विकास प्राधिकरण अधिकारियों की 16 टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में बुलडोजर लेकर पहुंची. प्राधिकरण की टीम ने गंगानगर में कई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में 35 हजार वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी और जुबेर गार्डन में 15 हजार वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी पर भी प्राधिकरण का पीला पंजा जमकर गरजा.

Ayodhya: सरयू नदी में कपल की पिटाई करने वालों पर FIR दर्ज, Video Viral होने के बाद एक्शन में पुलिस

कई अवैध कॉलोनियों को किया गया जमींदोज

हालांकि कार्रवाई के दौरान बुलडोजर में प्रेशर खत्म होने की बात कहते हुए अधिकारियों ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अभियान को बीच में ही रोक दिया. मगर शहर के अन्य इलाकों में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलता रहा. मेरठ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी मनोज तिवारी का दावा है कि प्राधिकरण की सीमा के तहत किसी भी अवैध कॉलोनी को बख्शा नहीं जाएगा. 

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की मुश्किलें और बढ़ी, गाजीपुर में कुर्क हुई करोड़ों की संपत्ति

 

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget