एक्सप्लोरर

Meerut: नौकरी ज्वाइन कराने के लिए तीन महीने की सैलरी मांग रहा था कॉलेज, पीड़ित की सूचना पर प्रशासन ने की ये कार्रवाई

Meerut: सीएम कार्यालय की सख्ती का मेरठ में ऐसा असर हुआ कि जो हिंदी की प्रवक्ता पिछले तीन महीने से नौकरी के लिए दर-दर भटक रही थी, उसे कुछ ही घंटों में नौकरी दे दी गई.

Meerut: सीएम कार्यालय की सख्ती का मेरठ में ऐसा असर हुआ कि जो हिंदी की प्रवक्ता पिछले तीन महीने से नौकरी के लिए दर-दर भटक रही थी, उसे कुछ ही घंटों में नौकरी दे दी गई. इतना नहीं लापरवाही बरतने वाले भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रिंसिपल और लिपिक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया. मामला सीएम कार्यालय से जुड़ा था, इसलिए भी अफसरों ने रात-दिन एक कर दिया. 

तीन महीने की सैलरी मांग रहा था कॉलेज 
आरोप है कि बुलंदशहर की रहने वाली संगीता सोलंकी जिन्होंने हिंदी प्रवक्ता पद के लिए अप्लाई किया था, उनसे कॉलेज नौकरी ज्वाइन कराने के लिए तीन महीने की सैलरी मांग रहा था.  लेकिन वो वेतन देने को तैयार नहीं थी. हिंदी प्रवक्ता पद पर चयन होने के बावजूद संगीता सोलंकी नवंबर से ही नौकरी के लिए कॉलेज के चक्कर काट रही थीं. 

पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया
जब संगीता को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन कर अपनी परेशानी बताई. मुख्यमंत्री कार्यालय से मेरठ के कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह को फोन आया. लखनऊ से फोन आने पर कमिश्नर ने मामले की गंभीरता से लिया और सख्त एक्शन के आदेश दे दिए. इसका असर ये हुआ कि जो काम तीन महीने में नहीं हुआ वो पलभर में हो गया. अब संगीता को ज्वाइन करा लिया गया और वो सीएम, मेरठ के कमिश्नर और एसएसपी का शुक्रिया अदा कर रही हैं.

प्रबंधक और प्रिंसिपल कर रहे थे आनाकानी
दरअसल, संगीता सोलंकी ने चयन आयोग से हिंदी प्रवक्ता के पद पर भागरीरथी कन्या इंटर कॉलेज में अप्लाई किया हुआ था. संगीता का आरोप है कि कॉलेज के प्रबंधक डॉ प्रमोद शर्मा, प्रिंसिपल लता सागर और लिपिक तीन महीने का वेतन मांग रहे थे. वेतन न देने पर उसे न तो ज्वाइन करा रहे थे और न ही उसके कागजात तैयार कर रहे थे. 

प्रबंधक, प्रिंसिपल, लिपिक पर मुकदमा दर्ज
संगीता ने जिला विधालय निरीक्षक कार्यालय में शिकायत की और वहां से भी ज्वाइन कराने को कहा गया, लेकिन प्रबंधक लापरवाह बना रहा. एक नवंबर को वो कॉलेज गई तो उसे कोर्ट के स्थगन आदेश का पता चला, लेकिन 26 फरवरी को संशोधित आदेश के बाद वह 16 मार्च को गई तो फिर तीन महीने का वेतन दान करने की बात कही गई. अब पुलिस ने प्रबंधक प्रमोद शर्मा, प्रिंसिपल लता सागर और लिपिक के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

हालांकि संगीता सोलंकी के आरोपों को भागीरथी कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल लता सागर बेबुनियाद बता रहीं हैं और कह रहीं है प्रबंधक ज्वाइन कराता है उनका कोई लेना देना नहीं है और इन आरोपों ने स्कूल की छवि भी खराब कर दी है.

यह भी पढ़ें: UP News: मेरठ के लोगों को बंदरों के आतंक से जल्द मिलेगी निजात, भगाने के लिए लगाए जाएंगे लंगूरों के कट आउट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget