एक्सप्लोरर

मेरठ में चलती कार बनी आग का गोला, दर्दनाक हादसे में बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले

Meerut Car Fire: मेरठ के जानी थाना इलाके की भोला की झाल पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है और इस हादसे के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई है.

Meerut News: मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के नहर पुल के पास एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पर चलती कार में आग लगने से यह हादसा हुआ है और कार में जिंदा जलकर 4 लोगों की मौत हो गई है. मेरठ में कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए हैं, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था. कार में सवार मरने वाले लोग हरिद्वार या किसी हिल स्टेशन जा रहे थे.

कार में जिस वक्त आग लगी सभी लोग चीखने और चिल्लाने लगे, लेकिन चाह कर भी कोई मदद नहीं कर पाया. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जिसने भी कार के अंदर अधजले शव देखे उसकी ही रूह कांप गई. ये दर्दनाक हादसा मेरठ के जानी थाना इलाके के भोला की झाल कावड़ पटरी मार्ग के पास हुआ. दिल्ली की तरफ से सेंट्रो कार संख्या डीएल 4सी एपी 4792 हरिद्वार की तरफ जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलती कार में अचानक से आग की लपटे उठने लगी. कोई कुछ समझ पाता कि कार रुक गई और आग का गोला बन गई.

कार में सवार लोग चीख रहे थे, लेकिन पास ही खड़े लोग मजबूर थे कि आखिर आग में फंसे लोगों को कैसे बचाएं. बस कुछ ही देर में कार से आराही आवजे हमेशा के लिए खामोश हो गई. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, मारने वालों में एक बच्चा और महिला भी शामिल हैं. सेंट्रो कार में आगे की तरफ चालक सीट पर एक शख्स की जली हुई लाश पड़ी है. पीछे वाली सीट पर तीन लाश पड़ी हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. बच्चा के साथ एक महिला भी है और बराबर में एक पुरुष का भी शव है. शवों की शिनाख्त करना मुश्किल है क्योंकि सभी लाशे जल चुकी हैं. बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी लगी हुई थी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

कार में जलकर हुई चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी देहात कमलेश बहादुर मौके पर पहुंचे और कहा कार में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई है. कार में सीएनजी लगी थी और संभवत स्पार्किंग या गैस लीक होने से आग लगी. फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है, फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे. कार के नंबर से परिवार के लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाई आग

कांवड़ पटरी मार्ग पर सेंट्रो कार के आग का गोला बनने की खबर मिलते ही दमकल विभाग के गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. कार भी पूरी जल चुकी थी और अंदर जिंदा जले चार लोगों के शव पड़े थे. लोग रुक रुककर कार के भीतर झांक रहे थे और उनकी रूह कांप रही थी. कई लोगों की कार में लाशे देखकर चीख भी निकल गई.

'चुनाव का नतीजा मतगणना से आएगा मनगणना से नहीं', अखिलेश यादव ने मन की बात का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget