एक्सप्लोरर

Meerut News: बसपा नेता की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर की कार्रवाई से गरमाई सियासत, कहा- मुझे डराने की कोशिश

UP News: मेरठ में बसपा नेता की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर की कार्रवाई के बाद सियासत गरमा गई है. बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति ने आरोप लगाया कि वो लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, इसलिए ये कार्रवाई हुई.

Lok Sabha Election 2024: आगामी चुनाव के बीच बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलीनी पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है. बसपा दारा सिंह का कहना है कि वो मुजफ्फरनगर सीट से बसपा के भावी प्रत्याशी है. इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई. 

मेरठ विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से आग बबूला हुए दारा सिंह ने बीजेपी पर हमला करते हुए चुनाव में हिसाब पूरा करने की चेतावनी दी.  बसपा एक या दो दिन में मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित कर सकती है. 

बुलडोजर एक्शन पर भड़के बसपा नेता
आरोप है कि दारा सिंह ने खुद को बसपा का भावी प्रत्याशी घोषित करते हुए कुछ पैंफलेट बांट दिए, जिसके बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने किला रोड पर उनकी निर्माणाधीन कॉलोनी पर बुलडोजर एक्शन ले लिया. प्रत्याशी घोषित होने से पहले हुए बुलडोजर एक्शन को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

कौन हैं दारा सिंह प्रजापति?
दारा सिंह प्रजापति कोलोनाइजर हैं. मूल रूप से पहाड़पुर छोटा मवाना के रहने वाले हैं और फिलहाल बक्सर में रहते हैं. पत्नी कमलेश और दो बेटे व दो बेटी हैं. 2006 तक समाजवादी पार्टी में थे. 2009 में मेरठ लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडा लेकिन, हार गए. उसके बाद से बसपा में हैं.  

दारा सिंह, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. कुछ दिन पहले प्रजापति समाज को जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन भी किया था. 

इस मामले पर मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल प्रभारी अर्पित यादव ने कहा कि प्राधिकरण को शिकायत मिली थी कि पांच हजार वर्ग मीटर में बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है. मौके पर पहुंचे तो बाउंड्री वॉल बनाई जा रही थी और मिट्टी का भराव भी हो रहा था. जिसके बाद इसे गिरा दिया गया. 

इससे पहले भी दारा सिंह प्रजापति की एक अवैध कॉलोनी मेडा के 8 बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिए गए थे. दारा सिंह का कहना है कि अपने बड़े प्लॉट की बाउंड्री कराना और भराव कराना कोई गुनाह नहीं है. मेरा बसपा से टिकट फाइनल हो गया है मुझे ये एक्शन लिया गया, 

बसपा नेता ने प्रशासन के इशारे पर उन्हें डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा, मैं चुनाव जरूर लडूंगा चाहे कुछ भी हो जाए. प्रजापति समाज इतना कमजोर नहीं है लोकसभा चुनाव में हिसाब करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget