एक्सप्लोरर

मेरठ: BEO प्रवेश परीक्षा में 52 केन्द्रों पर 24,768 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, आखिरी 30 मिनट में शौचालय भी नहीं जा सकेंगे

16 अगस्त को उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की जानी है. इसे देखते हुये मेरठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. परीक्षा को दौरान 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है.

मेरठ: आगामी 16 अगस्त यानी रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2019 का आयोजन किया जायेगा. जिसके लिए जनपद में 52 केन्द्रों पर 24,768 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा अपरान्ह 12.00 बजे से 02.00 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी.

परीक्षा के दौरान सख्त बंदोबस्त

इसके लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी तथा सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर आयोजित की जायेगी. विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शिता ढंग से संम्पन्न हो यह सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ न लगे इसका विशेष ध्यान रखा जाये. उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं, साथ ही 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गये हैं.

इन वस्तुओं को साथ नहीं ले जा सकेंगे परीक्षार्थी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के प्रतिनिधि सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा समय से एक घंटे पूर्व व अधिकतम 12.15 तक प्रवेश कीअनुमति होगी. परीक्षा केन्द्र में मोबाइल, कैमरा, कैलकुलेटर, माचिस, गुटखा आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को लॉकडाउन के दौरान आयोजित परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही पास के रूप में मान्य होगा.

उन्होंने बताया कि ओएमआर शीट की दो प्रतियां होंगी, जिसमें से द्वितीय प्रति परीक्षार्थी की होगी जिसको वह परीक्षा के उपरान्त अपने साथ ले जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि मेरठ में कोई विकलांग अभ्यर्थी नहीं है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान आखिरी 30 मिनट में परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढ़ें.

मुनीम और सिपाही मर्डर केस में कानूनी फंदे में घिरा मुख्तार अंसारी, ट्रायल आख़िरी दौर में

वाराणसी में है भारत माता का मंदिर, यहां आने से जागृत होती है देश प्रेम की भावना

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में अपने घर का सपना होगा पूरा, 2000 भूखंडों का खुलेगा पंजीकरण
लखनऊ में अपने घर का सपना होगा पूरा, 2000 भूखंडों का खुलेगा पंजीकरण
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की शर्त, लाइव कैमरों के सामने हो नार्को टेस्ट
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की शर्त, लाइव कैमरों के सामने हो नार्को टेस्ट
जामिया में विवादित नारों के पीछे नेहा बोरा-दिपके का हाथ, मौलाना साजिद रशीदी का आरोप
जामिया में विवादित नारों के पीछे नेहा बोरा-दिपके का हाथ, मौलाना साजिद रशीदी का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget