एक्सप्लोरर

मेरठ प्रशासन का दावा, अबतक 250 मजदूरों को दिया जा चुका है रोजगार

मेरठ प्रशासन का कहना है कि अभी तक जिले में आए 900 प्रवासियों में से 250 मजदूरों को रोजगार दिया जा चुका है. मेरठ के उद्यमियों ने करीब 50 हजार मजदूरों को रोजगार देने के लिए डीएम को लिस्ट सौंपी है.

मेरठ, बलराम पण्डेय: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत है. यही वजह है कि सरकार की मंसा के अनुरूप अब प्रशासन भी काम कर रहा है. मेरठ प्रशासन की मानें, तो 900 प्रवासी मजदूर मेरठ आए थे, जिसमें में से 250 मजदूरों को अबतक रोजगार दिया जा चुका है. वहीं, करीब 50 हजार मजदूरों को रोजगार देने के लिए मेरठ के उद्यमियों ने जिलाधिकरी को लिस्ट दी है कि उन्हें किस तरह के श्रमिक चाहिए.
जल्द सभी 50 हजार मजदूरों को देंगे रोजगार
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि हम जल्द ही सभी 50 हजार मजदूरों को रोजगार देंगे, जो प्रशिक्षित नही होंगे उन्हें हम प्रशिक्षित करेंगे. सरकार की जो मंशा है कि हर हाथ को काम मिले, उस दिशा में मेरठ प्रशासन काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि जो रोजगार के साधन और कर्ज की योजना सरकार की है, उससे भी लोगों को अवगत कराया जा रहा, ताकि अगर कोई खुद कुछ करना चाहता हैं, तो वो लोन लेकर कर सकते हैं.
13 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आए: DM
उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार प्रयासरत है कि इस महामारी पर काबू पाया जाए ताकि आम जनजीवन सामान्य रूप से चल सके. उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आते जाएंगे, वैसे-वैसे हम छूट देते जाएंगे. मंगलवार को 13 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आए हैं, जिसके बाद उन इलाकों को आज रियायत दे दी गई है. साथ ही अब प्राइवेट हॉस्पिटल भी ओपीडी सेवा देनी शुरू कर रहे है और उम्मीद है हम सब मिलकर इस महामारी को हरा देंगे.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget