एक्सप्लोरर

e-कॉन्क्लेव: यूपी सरकार की व्यवस्था और लोगों के सहयोग से कोरोना का ग्राफ नीचे- सुरेश खन्ना

सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपी सरकार ने कोरोना के बचाव से लेकर इलाज तक हर स्तर पर बहुत गंभीर चर्चा कर और मॉनिटरिंग की और इसको कम करने की कोशिश की. हमे विश्वास है कि हम करोना को पराजित करेंगे.

एबीपी गंगा के e-कॉन्क्लेव में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कोरोना से निपटने को लेकर सरकार के इंतजामों पर बातचीत की. उन्होंने बताया कि किस तरह यूपी सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने पर काम किया. एबीपी गंगा से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने कोरोना के बचाव से लेकर इलाज तक हर स्तर पर बहुत गंभीर चर्चा कर और मॉनिटरिंग की और इसको कम करने की कोशिश की. हमे विश्वास है कि हम करोना को पराजित करेंगे.

सुरेश खन्ना ने बताया कि बीते 1 महीने में नजर डाले तो 24 अप्रैल को सर्वाधिक 38,055 केस थे, लेकिन आज 2227 केस रह गए हैं. वहीं, सक्रिय केस 30 अप्रैल को तीन लाख 10 हजार 783 केस थे. वहीं अब ये घटकर 46,201 रह गए हैं. यूपी में रिकवरी रेट 96.1 फीसदी हो गया है. उन्होंन आगे कहा कि बीते साल मार्च में हम 100 टेस्ट भी नहीं कर रहे थे, लेकिन आज हम लगभग साढ़े तीन लाख रोजाना टेस्ट करने की क्षमता रखते हैं. इनमें से करीब डेढ़ लाख आरटीपीसीआर टेस्ट हैं.

"हर स्तर पर गिरावट देखने को मिली"
उन्होंने ये भी बताया कि यूपी में कुल संक्रमित 16,88,152 हुए हैं. 16,21,743 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं. हर स्तर पर कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. हमसे छोटे राज्यों में भी यूपी के मुकाबले ज्यादा केस हैं. वहीं यूपी में मृत्यु के मामलों में भी कमी देखने को मिली है. ये हमारी व्यवस्था, लोगों के सहयोग और अनुशासन का परिणाम है. इसीका परिणाम है कि यूपी में कोरोना का ग्राफ नीचे आ रहा है.

"नई बीमारी नहीं ब्लैक फंगस"
उन्होंने आगे बताया कि ब्लैक फंगस के 1080 मामले आए हैं. इससे 59 लोग ठीक हुए जबकि 66 की मौत हो गई है. खास बात है कि ब्लैक फंगस नई बीमारी नहीं है. इसलिए इसके लिए दो गोलियां इंजेक्शन का विकल्प हो सकती है. मेडिकल एक्सपर्ट की राय से ये टेबलेट ली जा सकती हैं. इसके अलावा हमने बीते शनिवार को एक कमेटी बनाई थी. पीजीआई के डायरेक्टर श्री धीमन की अध्यक्षा में उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. उससे संबंधित लोग उसका परिक्षण करेंगे उसके सावधानी और इलाज के बारे में राय देंगे. हम ब्लैक फंगस या व्हाइट फंगस को रोकन में भी सक्षम होंगे.

ये भी पढ़ें:

'कोरोना काल का कर्मयोग' e-कॉन्क्लेव LIVE: चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना बोले- यूपी में कोरोना केस कम, हमसे छोटे राज्यों में ज्यादा मामले आ रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget