एक्सप्लोरर

गाड़ियों के ग्रीन, ब्लू, येलो और व्हाइट नंबर प्लेट के क्या-क्या मायने होते हैं, पूरी डिटेल्स से समझिए

सड़कों पर अक्सर आपने पीली, हरी, नीली रंग की नंबर प्लेट भी देखी होंगी. कई बार ये सवाल हम सबके दिमाग में आता है कि इन गाड़ियों में ऐसा क्या अलग होता है जो इनकी प्लेट अलग होती है.

सड़कों पर अक्सर हम सभी अलग-अलग तरह की गाड़ियों को चलते हुए देखते हैं. वैसे तो ज्यादातर गाड़ियों की नंबर प्लेट सफेद रंग की होती है लेकिन इसके अलावा भी कई गाड़ियों पर आपने पीली, हरी, नीली रंग की नंबर प्लेट भी देखी होंगी. कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. इन गाड़ियों में ऐसा क्या अलग होता है जिसकी वजह से इनकी नंबर प्लेट भी अलग होती है. ऐसे कई सवाल है जिनके जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं.

जानिए अलग-अलग रंगों का मतलब

भारत में गाड़ियों पर 7 तरह की नंबर प्लेट देखने को मिलती हैं. इनमें सफेद, हरी, काली, नीली, लाल, पीली, तीर वाली जैसे कई तरह की नंबर प्लेट्स शामिल हैं. कलर के हिसाब से इनका मतलब भी बेहद खास होता है. 

1- सफेद रंग की प्लेट- इस तरह की प्लेट आम गाड़ियों में लगती हैं. इस रंग का मतलब होता है कि आप इस गाड़ी का इस्तेमाल कमर्शियल इस्तेमाल के लिए नहीं कर सकते हैं. निजी गाड़ियों पर इस तरह की नंबर प्लेट लगाई जाती है. सफेद रंग को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पर्सनल गाड़ी है. 

2- पीले रंग की प्लेट- पीले रंग की नंबर प्लेट टैक्सी या ट्रकों पर लगी दिखाई देती है, जिसका मतलब होता है कि ये वाहन कमर्शियल इस्तेमाल के लिए है. पीली प्लेट का कमर्शियल यूज वाले वाहनों पर लगी होती है. इस प्लेट में काले रंग से नंबर लिखे जाते हैं. 

3- नीले रंग की प्लेट- नीले रंग की नंबर प्लेट काफी कम देखने को मिलती है. ये नंबर प्लेट ऐसे वाहनों को दी जाती है जिसमें इस्तेमाल विदेशी प्रतिनिधियों की गाड़ियों पर किया जाता है. इस प्लेट पर सफेद रंग से नंबर लिखे जाते हैं. ऐसी गाड़ियां ज्यादा बड़े शहरों में ही देखने को मिलती है. ये प्लेट बताती है कि गाड़ी विदेशी दूतावास की है या फिर यूएन मिशन के लिए है.

4-  काले रंग की प्लेट- पीले रंग की तरह काले रंग की प्लेट भी वाहनों के व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए होती है लेकिन ये अलग इसलिए हैं क्योंकि ये किसी खास व्यक्ति के लिए होती है. ऐसी गाड़ियां किसी बड़े होटल में खड़ी मिल जाएंगी. इन पर पीले रंग से नंबर लिखा जाता है. 

5- लाल रंग की प्लेट- अगर किसी गाड़ी में लाल रंग की नंबर प्लेट है तो वह गाड़ी भारत के राष्ट्रपति या फिर किसी राज्य के राज्यपाल की होती है. ये लोग बिना लाइसेंस की ऑफिशियल गाड़ियों का उपयोग करते हैं. इस प्लेट में गोल्डन रंग से नंबर लिखे होते हैं और इन गाड़ियों में लाल रंग की नंबर प्लेट पर अशोक स्तंभ का चिन्ह बना हुआ होता है.

6- तीर वाली प्लेट-  इस तरह की नंबर प्लेट सैन्य वाहनों पर दिखाई देती है. ये नंबर प्लेट डिफेंस मिनिस्ट्री ही आवंटित करती है. इन गाड़ियों में नंबर पहले या तीसरे अंक के स्थान पर ऊपरी ओर इशारा करता तीर का निशान होता है, जिसे ब्रॉड एरो कहा जाता है. तीर के बाद के पहले दो अंक उस साल को दिखाते हैं, जिसमें सेना ने उस वाहन को खरीदा था, यह नम्बर 11 अंकों का होता है

7 हरे रंग प्लेट- सड़क मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक परिवहन वाहनों के लिए हरे रंग की नंबर प्लेट निर्धारित की है. प्लेट का बैकग्राउंड हरा होगा और इस पर वाहन की श्रेणी के हिसाब से पीले अथवा सफेद रंग से नंबर लिखे होते हैं.

यह भी पढ़ें

UP Election 2022: ...योगी को रोक सके कौन माई का लाल है, इस नारे से क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है बीजेपी

UP Election 2022: आगरा में CM योगी पर जमकर बरसे अखिलेश-जयंत, 'गर्मी' वाले बयान पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget