एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आगरा में CM योगी पर जमकर बरसे अखिलेश-जयंत, 'गर्मी' वाले बयान पर दिया ये जवाब

UP Elections: अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने शुक्रवार को आगरा में एक संयुक्त प्रेस वार्ता की और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे. उन्होंने योगी के गर्मी वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण नजदीक आते-आते यहां का सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है. तमाम दल एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. आगरा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे. अखिलेश-जयंत ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर घेरने की कोशिश की और कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसानो, नौजवानों का रोजगार ठप हो गया है.   

गर्मी वाले बयान पर जयंत का हमला

जयंत चौधरी पिछले कुछ दिनों से लगातार सीएम योगी के गर्मी वाले बयान को लेकर निशाना साध रहे हैं. जयंत ने कहा कि, बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं, शिमला तक की बात करते है ये पश्चिमी यूपी का अपमान है. हमारी लड़ाई लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई है. जयंत ने कहा कि लाठी चलाने, गर्मी निकाल दूंगा जैसी भाषा से आगरा का भला नहीं हो सकता. आगरा में आलू का बड़ा क्षेत्र है, आलू के किसानों के साथ अन्याय हुआ, नौजवानों की गर्मी कैसे निकालोगे. 

अखिलेश ने भी साधा योगी पर निशाना

वहीं अखिलेश ने भी जयंत चौधरी की हां में हां मिलाते हुए कहा कि उन्होंने जो भी बातें कही हैं मैं उससे सहमत हूं, गठबंधन की मदद करें. उन्होंने कहा कि आगरा शहर ऐसा है जहां मीठा पेठा और बेड़ई नफरत करने वालों को रिजेक्ट करेगी. उन्होंने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है. हमारा गठबंधन बहुरंगी है. ये लोग बाबा साहेब का संविधान खत्म करना चाहते हैं. अखिलेश ने महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई और गलत नीतियों के कारण जनता परेशान है, दाल और अनाज की कीमत बढ़ा दी गई. 

अखिलेश बोले-कंप्रेशर हैं क्या योगी

योगी के गर्मी वाले बयान पर जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. जनता से कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे वो क्या कंप्रेशर हैं जो गर्मी निकाल देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कोरोनाकाल और रोजगार को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कोरोना काल की खराब स्थिति को कोई नहीं भूल सकता है. हमारे किसान, नौजवान और आगरा का कारोबार ठप है. डबल इंजन की सरकार ने कारोबार को ठप कर दिया.  

ये भी पढ़ें- 

UP Election: यूपी में विधानसभा की वह सीटें जहां बेहद दिलचस्प है मुकाबला, कई जगह दोस्त बन गए दुश्मन

Watch: जब बुलंदशहर में आमने सामाने आया अखिलेश-जयंत और प्रियंका का चुनावी काफिला, जानिए क्या हुआ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget