एक्सप्लोरर

हमीरपर उपचुनाव में हार पर बोलीं मायावती, बीजेपी ने ईवीएम के साथ की छेड़छाड़

बसपा प्रमुख मायावती ने हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं, इस चुनाव में विरोधी दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा। बसपा के लिए ये परिणाम चौंकाने वाले रहे। उपचुनाव में जीत का दावा कर रही बसपा यहां तीसरे नंबर पर रही जबकि सपा दूसरे नंबर पर। उपचुनाव के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने बीजेपी पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

मायावती ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप बसपा प्रमुख मायावती ने उपचुनाव में हार के बाद ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा द्वारा ईवीएम आदि की धांधली से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का क्रम यूपी के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भी जारी रहा जबकि बारिश के कारण इनके वोटर निकले ही नहीं थे, यह सभी जानते हैं। अगर इनकी नीयत में खोट नहीं था तो सभी 12 सीटों पर एकसाथ उपचुनाव क्यों नहीं कराया गया?'

मायावती ने आगे कहा, 'हमीरपुर उपचुनाव में बीएसपी को धांधली के तहत तीसरे नम्बर पर ढकेल कर अब अन्य 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी का मनोबल गिराने की साजिश की गयी है, जो कत्तई सफल नहीं होने वाला है। बसपा जनसहयोग से इस नियोजित षडयंत्र का मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी।'

मायावती ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि साथ ही, बसपा के लोगों से अपील है कि वह हमीरपुर के एक परिणाम से कतई मायूस न हों बल्कि और ज्यादा तैयारियों के साथ अगले माह होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए पूरे जी-जान से काम करें ताकि ऐसी साजिशों को नाकाम किया जा सके। ईवीएम की रखवाली पर भी कड़ी नजर जरूर रखें।

गौरतलब है कि हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह को जीत मिली है। उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज कुमार प्रजापति को करीब 17 हजार 846 वोटो से मात दी। इस उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर जबकि कांग्रेस चौथे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के खाते में गई हमीरपुर विधानसभा सीट, उपचुनाव में सपा को करारी शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget