एक्सप्लोरर

सपा-बसपा गठबंधन में दरार, मायावती बोलीं- नहीं मिले यादव वोट, मुसलमानों ने दिया साथ

मयावती का कहना है कि अगर यादव वोट मिले होते तो अखिलेश यादव के परिवार के लोग चुनाव नहीं हारते। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने कई जगहों पर गठबंधन के खिलाफ काम किया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव में विपरीत नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी में मंथन का दौर जारी है। मायावती ने आज पार्टी की बैठक में कहा कि गठबंधन से कोई लाभ नहीं हुआ और बीएसपी के पक्ष में यादव वोट नहीं मिले। मयावती का कहना है कि अगर यादव वोट मिले होते तो अखिलेश यादव के परिवार के लोग चुनाव नहीं हारते। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने कई जगहों पर गठबंधन के खिलाफ काम किया। मुसलमानों ने हमारा पूरा साथ दिया।

माया अकेले लड़ेंगी चुनाव

मायावती ने यूपी की सभी ग्यारह विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप-चुनाव में अकेले लड़ने का एलान किया है। 2009 के बाद बीएसपी ने कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। मायावती ने बैठक में  तीन बार शिवपाल यादव का नाम लिया, उन्होंने कहा कि शिवपाल ने कई जगहों पर यादव वोट बीजेपी को ट्रांसफर करा दिया।

सपा-बसपा गठबंधन में दरार, मायावती बोलीं- नहीं मिले यादव वोट, मुसलमानों ने दिया साथ

नतीजों के बाद गिरी गाज

बता दें कि नतीजों को लेकर कई प्रभारियों पर गाज भी गिरी है। खराब प्रदर्शन पर मायावती ने कई राज्यों के प्रभारियों को हटा दिया है। जिनमें उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली और मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों को भी हटाया गया है।

सपा-बसपा गठबंधन में दरार, मायावती बोलीं- नहीं मिले यादव वोट, मुसलमानों ने दिया साथ

मौन हो गए अखिलेश

यहां यह भी बता दें कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की दुर्गति के बाद से ही अखिलेश यादव मौन थे। वे कहीं जाते आते नहीं थे और न ही हार की समीक्षा के लिए ही उन्होंने कोई बैठक बुलाई थी। लखनऊ में पार्टी दफ्तर वे कई बार आए, जो नेता मिलने आए, उनसे दो बातें भी कर लीं। कोर टीम के कुछ सदस्यों के साथ अखिलेश यादव ने हार पर चर्चा भी कर ली, लेकिन इन दिनों वे कटे-कटे से रहते हैं। उनकी सहयोगी पार्टी बीएसपी ने अपने संसदीय दल के नेता और उपनेता का चुनाव भी कर लिया। लेकिन अखिलेश यादव ने के अब तक अपनी पार्टी के सांसदों की मीटिंग तक नहीं बुलाई है।

सपा-बसपा गठबंधन में दरार, मायावती बोलीं- नहीं मिले यादव वोट, मुसलमानों ने दिया साथ

बीएसपी को लाभ

बीएसपी से गठबंधन के बाद अखिलेश को यूपी में बड़ा नुकसान हुआ है। मायावती की पार्टी पिछली बार चुनाव में खाता नहीं खोल पाई थी। इस बार तो बीएसपी के दस एमपी चुने गए हैं, लेकिन अखिलेश यादव तो अपनी पत्नी डिंपल यादव को भी हार से नहीं बचा पाए। उनके दो चचेरे भाई धर्मेन्द्र और अक्षय यादव भी चुनाव हार गए। पिछले चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के 5 एमपी थे और इस बार भी इतनी ही सीटें मिली हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget