एक्सप्लोरर

मॉब लिंचिंग पर मायावती ने किया सरकार पर हमला, BSP कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत

मॉब लिंचिंग और देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है।

लखनऊ, एजेंसी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने देश में बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि कानून हाथ में लेकर अराजकता, हिंसा व तनाव फैलाने के साथ-साथ भीड़ द्वारा हत्या की बढ़ती घटनाओं को रोक पाने में सरकार की नाकामी ने देश और दुनिया का ध्यान खींचा है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बहुत सजग रहने की जरूरत है। लखनऊ में प्रदेश इकाई की समीक्षा बैठक लेते हुए मायावती ने ये बातें कही।

मायावती की बसपा कार्यकर्ताओं को नसीहत बैठक के बाद जारी एक बयान के अनुसार 'देश व खासकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक माहौल व उदासीन सरकारी कार्यकलापों का संज्ञान लेते हुए मायावती ने कहा कि कानून को हाथ में लेकर अराजकता, हिंसा व तनाव फैलाने के साथ-साथ भीड़ हिंसा में हत्या आदि की बढ़ती हुई घटनाओं को रोक पाने में सरकारी नाकामी ने देश व दुनिया का ध्यान खींचा है। ऐसे में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है। वे लोग कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे सरकार को जातिवादी द्वेष व राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का कोई मौका मिले।'

उन्होंने कहा 'खासकर मॉब लिंचिंग, जातिवादी जुल्म-ज्यादती, महिला उत्पीड़न व असुरक्षा की बढ़ती घटनाओं ने प्रदेश, देश व समाज को काफी चिन्तित व परेशान कर रखा है। इसके शिकार सर्वसमाज के लोगों को मदद स्थानीय स्तर पर कानूनी दायरे में ही करने का भरपूर प्रयास करते रहना चाहिए तो बेहतर है। इस सम्बन्ध में विशेषकर धारा 144 की सरकारी पाबन्दियों का उल्लंघन बिल्कुल नहीं करना है। ऐसा करके सरकारी मंसूबों व षडयंत्रों को विफल किया जा सकता है।'

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की हालत काफी ज़्यादा ख़राब है तथा बढ़ती ग़रीबी व बेरोज़गारी आदि की समस्या और ज्यादा विकट होकर अनेक प्रकार के अपराधों को बढ़ाने का कारण बन रही है और ऐसे में अपनी विफलताओं पर से लोगों का ध्यान बांटने के लिए सरकार हर प्रकार का हथकण्डा इस्तेमाल कर सकती है।

'बढ़ती जा रही है बेरोजगारी' मायावती ने ये भी कहा, 'जहां तक देश की अर्थव्यवस्था की दुर्दशा की बात है वह आजकल कुछ ज्यादा चर्चा में है क्योंकि यह चरमराकर काफी बुरे दौर से गुजर रही है, जिस कारण बेरोजगारी हर स्तर पर लगातार बढ़ती जा रही है, यह सरकार के लिए बड़ी चिन्ता की बात होनी चाहिए। कहीं यह सब नोटबंदी व जीएसटी को आपाधापी में लागू करने का कुप्रभाव तो नहीं है? वैसे भी देश में फैली व्यापक गरीबी व बेरोजगारी की समस्या को दूर करना केन्द्र व राज्य सरकारों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।'

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्ग के लोग आरक्षण के सही ढंग से लागू नहीं होने के कारण काफी उद्वेलित हैं जबकि सरकारी क्षेत्र में लाखों आरक्षित पद खाली पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन उपेक्षित वर्गों के आरक्षण के संवैधानिक व्यवस्था की समीक्षा की तलवार भी हर वक्त लटकाए रखा है जो अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सम्बंध में बसपा की मांग है कि आरक्षण की समतामूलक मानवतावादी व्यवस्था को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किया जाए।'

एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के लाखों छात्रों को वजीफा समय पर नहीं उपलब्ध होने के सम्बन्ध में राज्य भर से मिलने वाली शिकायतों के सम्बंध में सरकार को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जातिवादी द्वेष से इन उपेक्षित वर्गों के छात्र/छात्राओं का शैक्षणिक जीवन प्रभावित हो रहा है, इस पर सरकार को तुरन्त ध्यान देने की जरूरत है।

मायावती ने कहा कि देश व ख़ासकर यूपी में जो बिगड़े हालात हैं, उससे ऐसा लगता है कि सत्ताधारी भाजपा व उसकी सरकार भी वही सब ग़लतियाँ कर रही हैं जो पहले कांग्रेस पार्टी की सरकारों में हुआ करता था और जिनसे त्रस्त होकर जनता ने उन्हें नकारा व उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mathura News: जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, इलाज न मिलने पर पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
मथुरा में जानलेवा बना ट्रैफिक, जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, इलाज न मिलने पर पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
UP News: CM योगी का नया मॉडल, एक्सप्रेसवे अब AI से होंगे मॉनिटर, ठेकेदारों की बढ़ेगी जवाबदेही
यूपी में CM योगी का नया मॉडल, एक्सप्रेसवे अब AI से होंगे मॉनिटर, ठेकेदारों की बढ़ेगी जवाबदेही
'दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती', अखिलेश यादव का BJP पर तंज, डिप्टी CM पर साधा निशाना
'दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती', अखिलेश यादव का BJP पर तंज, डिप्टी CM पर साधा निशाना
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, 'यादवों का इतिहास ही...'
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, 'यादवों का इतिहास ही...'

वीडियोज

Bollywood: मई का बॉक्स ऑफिस संग्राम... कौन बनेगा थिएटर्स की जान | Mysaa | Vrushakarma
Sapne Vs Everyone 2: Ambrish Verma का कमाल, एक दमदार और जरूर देखने वाली सीरीज
TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!
West Bengal Repolling: Diamond Harbour और Magrahat में फिर से मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
Mathura News: जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, इलाज न मिलने पर पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
मथुरा में जानलेवा बना ट्रैफिक, जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, इलाज न मिलने पर पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
Kara Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'कारा' की धीमी रफ्तार, 2 दिन में कमाए 13 करोड़, सेफ जोन के लिए और कितनी जरूरत?
बॉक्स ऑफिस पर 'कारा' की धीमी रफ्तार, 2 दिन में कमाए 13 करोड़, सेफ जोन के लिए और कितनी जरूरत?
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें वायरल दावों का सच
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें सच
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
Jabalpur cruise accident: बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स
बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स
अब ChatGPT होगा और भी सिक्योर! OpenAI ने लॉन्च किया ये नया फीचर, अब कोई नहीं कर पाएगा हैक
अब ChatGPT होगा और भी सिक्योर! OpenAI ने लॉन्च किया ये नया फीचर, अब कोई नहीं कर पाएगा हैक
Embed widget