एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती का ये दांव चल गया तो बढ़ेगी सपा की मुश्किल, जानें- BJP को होगा कितना नुकसान?

Mayawati News: यूपी में मायावती के दौरे और बैठक फरवरी के पहले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं. इसके साथ ही बसपा गांव गांव तक पहुंचने के लिए भी मिशन मोड में काम कर रही है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में किसी दल से गठबंधन न करने का एलान करने के बाद बसपा (BSP) अकेले दम पर 2024 के लोकसभा चुनाव और उससे पहले निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है. इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) जल्द ही मंडलवार दौरे शुरू करने की तैयारी में है. मायावती के दौरे और बैठक फरवरी के पहले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं. इसके साथ ही बसपा गांव गांव तक पहुंचने के लिए भी मिशन मोड में काम कर रही है.

पार्टी सूत्रों की मानें तो मायावती खुद बहुत जल्द सभी मंडलों में जाकर बैठक करने की तैयारी में है. इसे लेकर पार्टी की रणनीति लगभग तय हो चुकी है. बसपा अध्यक्ष सभी मंडलों में जाकर वहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. उनके साथ मंडलवार समीक्षा करने के साथ ही आगे के लिए जीत का मंत्र भी देंगी. इससे पहले मायावती ने लखनऊ में प्रदेश भर के पदाधिकारियों के साथ दो राउंड की बैठक कर चुनावी तैयारी की रणनीति बताई थी. उस पर कितना काम हुआ, किस तरह काम चल रहा है इसकी समीक्षा भी करेंगी.

इतना ही नही पार्टी इस समय गांव-गांव में वोटर तक पहुंचने की रणनीति पर भी काम कर रही है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पहले सभी 18 मंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन किये. अब गांव गांव जा रहे हैं. बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि लगभग 10 बूथों का सेक्टर है. और हर सेक्टर की मीटिंग लगातार चल रही है. कम से कम एक विधानसभा में दो मीटिंग 1 दिन में. प्रदेश में 403 विधानसभा हैं. अगर एक दिन में दो मीटिंग होती है तो 806 मीटिंग बहुजन समाज पार्टी की डेली चल रही है. इसमें सभी पदाधिकारी, जोनल कोऑर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष जा रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष सभी मंडल का दौरा करने के बाद अब तक अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस, आजमगढ़ और देवरिया पहुंच चुके हैं.

उमाशंकर सिंह ने बताया ये प्लान
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की विधानसभावार, लोकसभावार, जिलेवार, मंडलवार रेगुलर बैठक हो रही. पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती खुद बैठक ले रही थी, उन्होंने सभी को काम दिया है. अब प्रदेश अध्यक्ष को मॉनिटरिंग के लिए लगाया है. 25 जनवरी के बाद मायावती खुद आगे की कार्य योजना बतायेंगी कि किस रूप में हम आ रहे.

Lakhimpur Case: आशीष मिश्रा की जमानत पर आई राकेश टिकैत की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

वहीं बसपा की रणनीति पर पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अच्छी बात है की बसपा अध्यक्ष मायावती फील्ड में रहें. मजबूत विपक्ष होना भी चाहिए. लेकिन हमें बसपा से कोई फर्क नहीं पड़ता. चिंता समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को करनी चाहिए क्योंकि यह दल बसपा का वोट अपनी तरफ लाने के लिए आतुर रहते हैं. भारतीय जनता पार्टी पूरे समाज की पार्टी है. हमारे पास 60 फ़ीसदी वोट तो है ही. बचे हुए 40 फ़ीसदी में बंटवारा है, और उसमें भी हमारा है. इसलिए हमें कोई चिंता नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget