एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती ने अखिलेश यादव को चौंकाया, आकाश आनंद का बढ़ा कद, आंकड़े बता रहे तस्वीर

Assembly Elections Result 2023: विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर नजर डालें तो हर राज्य में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुकाबले बसपा (BSP) का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

Assembly Elections Results: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस की तीनों ही राज्यों में बड़ी हार हुई है. ये चुनाव परिणाम उत्तर प्रदेश के लिए भी काफी मायने रखते हैं. चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो मायावती (Mayawati) ने सबको चौंका दिया है. वहीं आकाश आनंद (Akash Anand) की मेहनत से उनका कद भी बढ़ता नजर आ रहा है. 

दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश की 70 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन उन्हें एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई. पार्टी फिर से 2013 की तरह एक भी सीट नहीं जीत पाई. वहीं राजस्थान में पार्टी का बुरा हार रहा. लेकिन दूसरी ओर बसपा के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पार्टी के लिए राहत भरी खबर आई है. 

NOTA से भी कम सपा को मिले वोट
मध्य प्रदेश में दोनों ही पार्टियों को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. लेकिन वोटों के लिहाज से देखा जाए तो बसपा के मुकाबले सपा काफी पीछे नजर आती है. इस चुनाव में बसपा को 3.40 फीसदी वोट मिले, जबकि सपा को 0.46 फीसदी वोट मिले हैं. सपा से ज्यादा वोट नोटा पर पड़े हैं, नोटा पर इस चुनाव में 0.98 फीसदी वोट पड़े हैं. 

बसपा को एमपी में कुल 14,77,202 वोट मिले हैं, जबकि सपा को 1,97,935 वोट ही मिले हैं. देखा जाए तो सपा के मुकाबले में बसपा को 7 गुना से ज्यादा वोट मिले. करीब ऐसी ही स्थिति राजस्थान में भी देखने को मिली है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा को 1.82 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं दूसरी ओर सपा को 0.01 फीसदी वोट मिले. 

I.N.D.I.A गठबंधन को झटका देने की तैयारी में अखिलेश यादव, मायावती की तरह दिखाएंगे तेवर?

इन दोनों राज्यों के आंकड़े
सपा को राजस्थान में केवल 3,952 वोट मिले हैं, जबकि बसपा को राज्य में 7,21,037 वोट मिले हैं. छत्तीसगढ़ में भी बसपा को 2.05 फीसदी यानी 3,19,903 वोट मिले, जबकि सपा को 0.04 फीसदी यानी 6,892 वोट मिले हैं. छत्तीसगढ़ में नोटा को 1.26 फीसदी और राजस्थान में 0.96 फीसदी वोट मिले हैं. 

सबसे खास बात ये है कि बीते चुनाव में बसपा को वोट शेयर यूपी में काफी तेजी से कम हुआ है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही होगा. लेकिन पार्टी ने सपा के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है. इन राज्यों में आकाश आनंद के पूरे चुनाव के दौरान काफी मेहनत की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget