एक्सप्लोरर

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज आए श्रद्धालु कैसे पहुंचे नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन? जान लें यहां

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करोड़ों की भीड़ संभालने के लिए और उन्हें सुरक्षित वापस भेजने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए देश भर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं. मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या पर्व पर लगभग 10 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान करेंगे. इस अवसर पर प्रयागराज रेल मण्डल ने श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित यात्रा और स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है. 

तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशन के अनुसार दिशावार कलर कोडेड आश्रय स्थलों के माध्यम से प्लेटफार्म पर पहुंचाया जाएगा. सभी आश्रय स्थलों में खानपान के स्टाल, उद्घोषणा और पूछताछ काउंटर, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल एवं सार्वजानिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.

कलर कोडेड आश्रय स्थलों से होकर प्लेटफार्म पर पहुंचेगें तीर्थ यात्री 
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रयागराज में आवागमन हो रहा है. प्रयागराज क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था को लागू किया गया है. प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी जंक्शन एवं सूबेदरगंज स्टेशनों से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशन पर भेजने के लिए लाल, नीले, पीली एवं हरे रंग के यात्री आश्रय बनाए गए हैं . कलर कोडिंग व्यवस्था से यात्रियों को आसानी से दिशावार उचित प्लेटफ़ॉर्म से सही ट्रेनों में सरलतापूर्वक भेजा जाएगा. 

प्रयागराज जंक्शन से लखनऊ और वाराणसी की ओर जाने वाले यात्री लाल रंग के आश्रय स्थलों में रोके जाएंगे. जबकि मानिकपुर, सतना और झांसी के लिए पीले रंग और कानपुर जाने वाले यात्री हरे व पं. दीनदयाल उपाध्याय की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को नीले रंग के आश्रय स्थलों में उद्धोषणा कर उनकी ट्रेन के हिसाब से प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा. ताकि स्टेशन परिसर में बिना अफरा-तफरी यात्री सुगमता से सही ट्रेन में पहुंच सकें. 

मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज ने रच दिया इतिहास, आज से पहले कभी नहीं हुआ था ये काम

नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशनों पर भी बने हैं कलर कोडेड आश्रय स्थल 
नैनी जंक्शन, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशनों पर भी इसी तरह कलर कोडेडे आश्रय स्थलों का निर्माण किया गया है. इस महाकुंभ में पहली बार प्रयागराज रेल मण्डल ने दिशावार कलर टिकट भी जारी किये हैं. ताकि रेलवे और जीआरपी के कर्मी आसानी से तीर्थयात्रियों को सही प्लेटफार्म और ट्रेन तक पहुंचा सकें. इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने भीड़ के अतिरिक्त दबाव के प्रबंधन के लिये खुसरोबाग में एक लाख लोंगो की क्षमता का होल्डिंग एरिया भी बनाया है. 

साथ ही सिविल प्रशासन विभिन्न प्रतिबंधों के साथ तय मार्गों से ही तीर्थयात्रियों का आवागमन करा रहा है, ताकि भगदड़ की स्थिति न बनने पाए. श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने में अनुमानित समय से अधिक समय लग सकता है, अतः प्रयागराज रेल मण्डल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों से यात्रा के लिए यात्री आतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget