एक्सप्लोरर

यूपी के इस मौलाना ने कथावाचकों को दी नसीहत, बोले- 'मुस्लिम समाज पर टिप्पणी से करें परहेज'

UP News: शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि धार्मिक कथावाचक अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें मुस्लिम समाज और खासतौर से मुस्लिम महिलाओं के विषय में टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

उत्तर प्रदेश स्थित बरेली में आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने हाल ही में कुछ कथा वाचकों के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि धार्मिक कथावाचक अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें मुस्लिम समाज और खासतौर से मुस्लिम महिलाओं के विषय में टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

मौलाना रज़वी ने यह भी कहा कि इस्लाम धर्म ने महिलाओं को अत्यधिक सम्मान प्रदान किया है. कुरान शरीफ में महिलाओं के अधिकारों पर पूरी सूरत मौजूद है और पैगम्बर-ए-इस्लाम ने कहा है कि “मां के पैरों तले जन्नत है.” उन्होंने यह भी बताया कि इस्लाम ने पुरुषों को यह शिक्षा दी है कि वे अपनी पत्नियों के साथ अच्छे व्यवहार और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करें.

मौलाना ने कथा वाचकों को लिया आड़े हाथ

उन्होंने कथा वाचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब उनके अपने समाज में अनेक सामाजिक बुराइयाँ मौजूद हैं, तो सुधार की दिशा में काम करने की बजाय वे मुस्लिम समाज और महिलाओं पर अनावश्यक टिप्पणियाँ करते हैं. यह न केवल अनुचित है बल्कि सामाजिक सौहार्द के भी खिलाफ है.

अपने धर्म तक सीमित रहें कथा वाचक- मौलाना

मौलाना रज़वी ने स्पष्ट कहा कि मुस्लिम समाज के अंदर सुधार और मार्गदर्शन के लिए उलेमा और धर्मगुरु लगातार प्रयासरत रहते हैं. ऐसे में बाहरी लोग मुस्लिम समाज के निजी मामलों में दखल न दें. उन्होंने दो टूक कहा – “कथा वाचक अपने धर्म तक सीमित रहें और मुस्लिम समाज के घरों में झाँकने की कोशिश न करें.”

इस प्रकार, उन्होंने धार्मिक सद्भाव और आपसी सम्मान की अपील करते हुए कहा कि हर समुदाय को अपने-अपने धार्मिक कार्यकलापों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि समाज में शांति और भाईचारा बना रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget