एक्सप्लोरर

सपा की बुर्के वाली चिट्ठी के समर्थन में आए मौलाना शहाबुद्दीन, चुनाव आयोग से की ये खास मांग

UP Bypolls 2024 Voting: मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि पिछले चुनाव में ये देखा गया कि मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उतरवाए गए और मर्दों ने जाँच पड़ताल की. ये कानूनी रूप से पूरी तरह गलत है. 

UP By-election 2024 Voting: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर पुलिस द्वारा मुस्लिम महिलाओं के बुर्का हटवाकर जांच नहीं करने अपील की है, जिसका बरेली से ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने बुर्के को लेकर चुनाव आयोग से जो मांग की है वो एकदम सही है. 

मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि मुस्लिम महिलाओं के बुर्के न उतरवाए जाएं. उनके साथ सहयोग किया जाए. ये पत्र उन्होंने ठीक लिखा है, पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कई जगहों पर ये देखा गया कि मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उतरवाए गए और मर्दों ने जाँच पड़ताल की. ये कानूनी रूप से पूरी तरह गलत है. 

मौलाना ने किया सपा की चिट्ठी का समर्थन
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को ये मालूम हैं कि बुर्का महिलाओं के लिए एक मजहबी लिबाज है. जिसे वो अपने पर्दे के लिए इस्तेमाल करती हैं. कुछ महिलाएं भी घूंघट करती है तो उनका एहतराम हर हाल में होना चाहिए. इसकी व्यवस्था के लिए जरूरी है हर बूथ पर एक महिला का इंतजाम हो, जो महिलाओं की जांच पड़ताल करे. इसमें किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है. 

मौलाना ने कहा कि सपा ने जो पत्र लिखा है वो सही है, उन्होंने जो अंदेशा जताया है वो सही है. इस पर चुनाव आयोग को ध्यान देना होगा और हर बूथ पर महिला कर्मी का इंतज़ाम करना होगा. दरअसल सपा ने उपचुनाव में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पुलिस द्वारा बुर्का हटाकर जांच नहीं करने की मांग की थी, सपा ने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाएं डर जाती है. उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए ये बात कही थी. 

हालांकि सपा की चिट्ठी पर चुनाव आयोग ने भी सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र जांच करने का अधिकार सिर्फ पीठासीन अधिकारी और उनकी टीम को ही है पुलिस वोटरों की पहचान नहीं पूछ सकती है, पुलिस का काम पोलिंग बूथ पर सुरक्षा मुहैया कराना है.  

सपा की बुर्के वाली चिट्ठी पर चुनाव आयोग ने जारी किया लेटर, बताया- कौन करेगा मतदाताओं की पहचान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget